For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'अगर वो बना कप्तान तो युवाओं को होगा फायदा', डेल स्टेन ने बताया कौन बने भारत के लिये कोहली का रिप्लेसमेंट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के आगामी विश्वकप के बाद टी20 प्रारूप से भारत की कमान छोड़ने के फैसले ने खेल जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है कि विराट के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा। इस सवाल के जवाब को लेकर साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि कैसे भारत के पास टीम की कमान संभालने के लिये काफी सारी खिलाड़ियों का पूल है। इस दौरान स्टेन ने उस खिलाड़ी का नाम भी बताया जो कि विराट कोहली के बाद भारतीय टीम की कमान संभाल सकता है।

और पढ़ें: DC vs MI: रन आउट होते ही शिखर धवन के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, गंभीर-रैना के क्लब में हुए शामिल

डेल स्टेन का मानना है कि भारत के पास युवा और टैलेंटेड खिलाड़ियों की भरमार है जो कप्तानी का कार्यभार संभाल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों का नाम लिया और बताया कि कैसे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव भी मौका मिलने पर टीम की कमान संभाल सकते हैं।

और पढ़ें: 'अब भी धोनी से जलते हो', तथाकथित फिनिशर कहने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर

भारत के पास हैं कई सारे कप्तान

भारत के पास हैं कई सारे कप्तान

स्पोर्टस तक पर बात करते हुए स्टेन ने कहा,'उनके पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं, आपको बस आईपीएल में खेलने वाले प्लेयर्स की तरफ देखना है और आपको बहुत सारे खिलाड़ी नजर आयेंगे। आपके पास सूर्यकुमार यादव हैं जो मुझे लगता है कि समय आने पर जगह लेंगे, तो वहीं आपके पास ऋषभ पंत हैं जो कि दिल्ली के लिये अच्छे से कप्तानी कर रहे हैं। उनके पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। इन सबके पास कप्तानी करने का टैलेंट है और आईपीएल में उन्होंने कर के भी दिखाया है। भारत इस मामले में काफी शानदार रहा है। उन्होंने कुछ खास प्लेयर्स को लंबे समय तक कप्तानी दी है और उन्होंने बहुत शानदार काम करके भी दिखाया है।

कप्तानी में रोहित का रहा है शानदार रिकॉर्ड

कप्तानी में रोहित का रहा है शानदार रिकॉर्ड

हालांकि डेल स्टेन ने इन खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम चुना जो कि आमतौर पर कोहली का उत्तराधिकारी बनने के लिये चुना जाता है। स्टेन ने भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा को टी20 प्रारूप में टीम की कमान संभालने के लिये सही विकल्प बताया है जिनका इस प्रारूप में कप्तानी का रिकॉर्ड काफी शानदार है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जब भी उन्हें कोहली की जगह टीम संभालने का मौका मिला है उन्होंने अच्छे नतीजे दिये हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 8 साल में 5 बार खिताब जिताये हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2018 में खेली गई निदाहास ट्रॉफी और एशिया कप में जीत हासिल की है। रोहित ने भारत के लिये 19 टी20 मैचों की कप्तानी की है जिसमें से 15 में टीम को जीत मिली है।

रोहित दे सकते हैं युवाओं को बढ़ने का माहौल

रोहित दे सकते हैं युवाओं को बढ़ने का माहौल

स्टेन का मानना है कि रोहित भारत के लिये शानदार कप्तान साबित हो सकते हैं क्योंकि वह युवाओं को अच्छे से फलने फूलने का मौका देते हैं।

उन्होंने कहा,'भारत के पास बहुत सारे खिलाड़ी हैं जिनमें से वो अगले कप्तान का चुनाव कर सकते हैं। मुझे लगता है कि भारत के लिये इस समय जो सबसे अच्छी चीज है वो यह कि उनके पास विश्व स्तर के युवा खिलाड़ियों की भरमार है। आप मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को देख सकते हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा कर रहे हैं। तो ऐसे में अगर आप रोहित को कप्तानी देते हैं जो कि काफी समय से टीम और इन खिलाड़ियों के साथ रहे हैं तो बेहतर होगा, क्योंकि रोहित युवा खिलाड़ियों को ऐसा माहौल दे सकते हैं जिसमें उनका टैलेंट फल फूल सके।'

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 21:14 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+