18 वर्षीय बल्लेबाज ने तोड़ा तेंदुलकर का 27 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 42वें लीग मुकाबले में इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी दो टीमें विंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ। विंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 312 रनों का लक्ष्य दिया और अफगान टीम यह मैच 23 रनों से हार गई। अफगान की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। इस टीम ने विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी और जी-जान से सभी मैच खेले। इस वर्ल्ड कप में यह टीम भले अपने सभी मैच हार गई लेकिन बतौर टीम इन्होंने न सिर्फ अफगानी फैंस का दिल जीता बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट विश्लेषक भी इनके जोश और जज्बात के मुरीद हुए। इसी टीम के 18 वर्षीय खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए ये कौन हैं और इनके नाम कौन सी नई उपलब्धि जुड़ गई है।

इकरम ने तोड़ा भगवान का रिकॉर्ड
वर्ल्ड कप के 42वें लीग मुकाबले में अफगान टीम के बल्लेबाज इकरम अली खिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने सचिन तेंदुलकर का 1992 वर्ल्ड कप में बनाया एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। इकरम अब किसी भी वर्ल्ड कप में 80 से अधिक रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इकरम ने 18 साल 278 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। सचिन तेंदुलकर ने साल 1992 वर्ल्ड कप में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 18 साल 318 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के इस मैच में अपना सर्वाधिक ODI स्कोर बनाया। अफगान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 288 रन बनाए।
READ MORE : बिना एक गेंद फेंके ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

कौन हैं इकरम अली
इकरम अली खिल अफगान टीम में एक विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए गए थे। मोहम्मद शहज़ाद की जगह इन्हें टीम में शामिल किया गया था और विंडीज के खिलाफ इन्होंने निडर और बेखौफ अंदाज में यह आतिशी पारी खेली। खिल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में बताया कि "वो श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब कभी बल्लेबाजी करता हूं संगकारा हमेशा मेरे जेहन और मेरी सोच में होते हैं। उनका स्ट्राइक रोटेट करना और जरूरत पड़ने पर बाउंड्री निकालने की खूबी मुझे बहुत पसंद है। उनकी यही खूबी उन्हें दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज बनाता है इसलिए मैं उन्हें जितना कॉपी कर सकता हूं करता हूं।"

सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने पर क्या कहा
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद खिल काफी खुश दिखे, उन्होंने कहा कि "मैं सचिन तेंदुलकर जैसी महान हस्ती का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद काफी खुश हूँ और मुझे इस बात का गर्व है कि मैं ने क्रिकेट की एक महान हस्ती का रिकॉर्ड तोड़ा है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अफगान टीम के लिए 9 मैच खेले और 86 रनों की पारी इनका करियर बेस्ट इनिंग था। इन्होंने वर्ल्ड कप में 24.67 की औसत से कुल 148 रन बनाए।
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, ये है गणित
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
