For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत, ये है गणित

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में तीन सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। न्यूजीलैंड को 36 साल बाद किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में मात देकर जहां इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह तय कर ली है वहीं सेमीफाइनल की रेस का चौथा टीम भी लगभग तय ही माना जा रहा है। विश्व कप के बचे मैचों का शायद ही टॉप-4 में जगह पा चुकी टीमों पर कोई फर्क पड़ेगा। 5 जुलाई को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का अप्रत्याशित परिणाम ही कुछ उलट-पुलट कर सकता है वरना न्यूजीलैंड भी टॉप-4 में पहुंच चुकी है। अब क्रिकेट प्रशंसक इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन सी टीम सेमीफाइनल मुकाबले में किस टीम से भिड़ेगी, तो जानिए कैसा है समीकरण।

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा है गणित

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा है गणित

वर्ल्ड कप के 41वें मैच यानी इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले के बाद अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 8 मुकाबलों में से 7 मैच में जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। वहीं 06 जुलाई को होने वाले मुकाबले में अगर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उनके 16 अंक हो जाएंगे और टेबल टॉपर बने रहेंगे। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर अंक तालिका में चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच जीत लेती है और टीम इंडिया अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ जीत लेती है तो भारत 15 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच जाएगी और तब ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से अपना सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिंघम में खेलेगी।

READ MORE : बांग्लादेश के खिलाफ महज 28 रनों की जीत ने खोलीं टीम इंडिया की ये 5 पोल

क्या है भारतीय टीम का समीकरण

क्या है भारतीय टीम का समीकरण

टीम इंडिया अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज कर 13 अंकों के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर (NRR 0.811) मौजूद है। भारतीय टीम का आखिरी लीग मुकाबला हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत लेती है और भारत भी श्रीलंका को हरा देता है तो इस स्थिति में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 11 जुलाई को एजबेस्टन में अंक तालिका में नंबर-3 पर मौजूद इंग्लैंड के साथ खेला जाएगा। लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और भारत, श्रीलंका को हरा दे तब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 09 जुलाई को मैनचेस्टर में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।

इंग्लैंड को होगी विपक्षी टीम की बेचैनी

इंग्लैंड को होगी विपक्षी टीम की बेचैनी

इंग्लैंड लीग स्टेज के सभी 9 मुकाबले खेल चुकी है और किसी भी बचे मैच के परिणाम से अंक तालिका में इनकी जगह पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है और वो तीसरे नंबर पर ही मौजूद रहेंगे। इंग्लैंड की टीम को अब 06 जुलाई को होने वाले 2 मुकाबलों में बस इतना इंतजार होगा कि ऑस्ट्रेलिया या भारत में टेबल टॉपर कौन बनता है और उनका मुकाबला किससे होगा। इंग्लैंड ने 9 लीग मुकाबलों में 6 जीत दर्ज कर 12 अंक हासिल किए हैं और +1.152 नेट रन रेट के साथ 27 साल बाद वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंची है।

न्यूजीलैंड के साथ पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड के साथ पहली बार हुआ ऐसा

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2019 का धमाकेदार आगाज किया था लेकिन उनके लिए अंजाम इतना बेहतर नहीं रहा। धमाकेदार आगाज के बाद यह टीम किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में पहली बार लगातार तीन मुकाबले हार गई। न्यूजीलैंड भी अंक तालिका में अब नंबर-4 पर काबिज रहेगी। न्यूजीलैंड ने अपने 9 मुकाबलों मुकाबलों में से 5 मैच जीते हैं और 11 अंक के साथ चौथे नंबर पर काबिज है। शनिवार को होने वाले मुकाबलों से यह तय होगा कि आखिर कीवी टीम सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी। सभी लीग मैच खत्म होने के बाद सेमीफाइनल मुकाबले में नंबर-1 पर मौजूद टीम अंक तालिका में नंबर-4 की टीम से भिड़ेगी वहीं नंबर-2 और नंबर-3 पर मौजूद टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला होगा।

READ MORE : लॉर्ड्स में बिना एक गेंद फेंके ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 17:55 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+