For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डेमियन मार्टिन ने बताया किसके नाम है क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब अंपायरिंग

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस वक्त लगभग सभी देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है और लगभग सभी खिलाड़ी अपने घरों में परिवार के साथ बंद हैं। इस बीच यह खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से बात करके इस मुश्किल घड़ी में टेंशन को कम करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और बल्लेबाज डेमियन मार्टिन ने क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब अंपायरिंग के बारे में बताया।

और पढ़ें: जब BCCI का नियम तोड़ पूर्व चयनकर्ता ने एमएस धोनी को खास प्रोग्राम में किया शामिल

इस बारे में बात करते हुए डेमियन मार्टिन ने पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार की अंपायरिंग की आलोचना करते हुए उनके करियर के दौरान की गई गलतियों के बारे में गिनाया।

और पढ़ें: आशीष नेहरा ने बताया आईपीएल में कौन है अब तक का बेस्ट कप्तान

मार्टिन ने बताया क्या है क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब अंपायरिंग

मार्टिन ने बताया क्या है क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब अंपायरिंग

डेमियन मार्टिन ने पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार की खराब अंपायरिंग की बात करते हुए एक फैन की ओर से शेयर किया वीडियो रिपोस्ट किया है। इस वीडियो में डैमियन मार्टिन ने इंग्लैंड के 2005 सीरीज के दौरान अलीम डार की खराब अंपायरिंग और उनकी गलतियां गिनवाई हैं। इस वीडियो में अलीम डार बल्लेबाज साइमन कैटिच को आउट करार दे रहे हैं, जिसे मार्टिन ने क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब अंपायरिंग बताया है।

देखें खराब अंपायरिंग का वीडियो

मार्टिन ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें अलीम डार ने साइमन कैटिच को स्टीव हार्मिसन की गेंद पर LBW करार दिया है जबकि रिप्ले में साफ देखा जा सकता है कि गेंद लेग स्टंप से बाहर और विकेट के ऊपर से जा रही थी।

डेमियन मार्टिन ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'इतिहास की यह सबसे खराब अंपायरिंग थी।'

उल्लेखनीय है कि 2005 की इसी सीरीज के दौरान डेमियन मार्टिन को खराब अंपायरिंग के चलते कम से कम 2 बार वापस पवेलियन जाना पड़ा था। खराब अंपायरिंग की वजह से इंग्लैंड को इस घरेलू सीरीज में 2-1 से जीत मिली थी। दाएं हाथ के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2008 में भारत दौरे पर भी अंपायरिंग की आलोचना की। मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 208 वनडे और 4 टी-20 खेले।

धोनी के साथ शेयर की पुरानी यादों की फोटो

धोनी के साथ शेयर की पुरानी यादों की फोटो

इस दौरान डेमियन मार्टिन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की जो कि एक चैरिटी मैच खेलने के दौरान का है। मार्टिन ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि यह मैच युनाइटेड किंगडम और इंडियन तलिसमैन के बीच खेला गया था जिसमें धोनी ने एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

डेमियन मार्टिन ने लिखा, 'पुरानी तस्वीरों को ध्यान में रखते हुए यह अतीत से लिया गया। यह कुछ साल पहले एक ही टीम में महान व्यक्ति धोनी से मिलने और उनके साथ खेलने का मौका था। ब्रिटेन में चैरिटी मैच।'

Story first published: Thursday, April 9, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+