
धोनी के लिये वेंगरसरकर ने तोड़ा नियम
भारतीय क्रिकेट टीम की चयनसमिति के मुख्य अध्यक्ष रह चुके दिलीप वेंगसरकर ने बीसीसीआई के टैलेंट रिसोर्स डेवलपमेंट विंग (टीआरडीडब्ल्यू) में एमएस धोनी को शामिल करने के लिये नियम तोड़ा था। बीसीसीआई की ओर से देश भर में प्रतिभा को ढूंढने के लिये टीआरडीडब्ल्यू का खास प्रोग्राम शुरु किया था जिससे दिलीप वेंगसरकर भी जुड़े हुए थे।
बीसीसीआई के इस खास प्रोग्राम में जब धोनी को शामिल किया गया तो उनकी उम्र 21 साल की थी जबकि इससे जुड़ने के लिये खिलाड़ियों की उम्र सीमा 19 वर्ष था। धोनी के लिए वेंगसरकर ने उम्र सीमा का नियम तोड़ा था, जिसके पीछे काफी मजेदार किस्सा भी था।

इस कारण वेंगसरकर ने धोनी को टीआरडीडब्ल्यू में किया शामिल
दिलीप वेंगसरकर ने हाल ही में धोनी के चयन के दिनों को याद करते हुए बताया 21 साल का होने के बावजूद एक मजेदार वाक्ये के चलते उन्हें टीआरडीडब्ल्यू योजना में शामिल किया गया था।
उन्होंने कहा, 'बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार के कहने पर धोनी को इस प्रोग्राम में शामिल किया गया था। दरअसल पोद्दार जमशेदपुर में एक अंडर-19 मैच देखने गए थे। ठीक उसी वक्त पास के कीनन स्टेडियम में बिहार की टीम वनडे मैच खेल रही थी जहां से गेंद बार-बार स्टेडियम के बाहर अंडर-19 टीम के मैच के बीच आ रही थी। जब गेंद ने कई दफा इस मैच का चक्कर लगाया तो पोद्दार को यह जानने की इच्छा हुई कि आखिर कौन है जो इतनी देर से गेंद को इतनी दूर मार रहा है। इसी उत्सुकता ने धोनी का पता दिया और उन्हे बीसीसीआई के खास प्रोग्राम में शामिल कर लिया गया।'

एनसीए की मौजूदा स्थिति से खुश नहीं वेंगसरकर
वेंगसरकर ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के कहने पर की गई थी और उनके चुनाव हारने के साथ ही इसे बंद भी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि धोनी को पोद्दार के कहने पर ही 21 साल की उम्र के बावजूद धोनी को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया।
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मौजूदा स्थिति से नाराज दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि एनसीए की स्थिति विचार करने लायक है क्योंकि यह खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के बजाय उनके लिये एक रिहैब सेंटर बनता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
