Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, बताया- राणातुंगा के बयान पर कैसा था भारतीय टीम का रिएक्शन

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस समय इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलकर प्रैक्टिस करती नजर आ रही है। साल 2018 के बाद भारतीय टीम पहली बार श्रीलंका दौरे पर पहुंची है जहां उसे 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में बीसीसीआई ने शिखर धवन की कप्तानी में युवा टीम भेजी है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान की भूमिका निभायेंगे।

हालांकि 1996 के विश्वकप विजेता टीम के श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने इस भारतीय टीम को बीसीसीआई की ओर से भेजी गई दोयम दर्जे की टीम बताकर श्रीलंका क्रिकेट का अपमान बताया था, जिसके बाद काफी विवाद देखने को मिला है। अब इस बयान को लेकर भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि अर्जुन राणातुंगा के इस बयान पर टीम का क्या रिएक्शन था।

और पढ़ें: IND vs ENG: कोरोना काल में पहली बार खचाखच भरेगा स्टेडियम, टेस्ट सीरीज को लेकर ECB ने किया ऐलान

कोलंबो से मंगलवार को किये गये वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव से जब राणातुंगा के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि हमारी टीम यहां पर मैच का लुत्फ उठाते हुए सीरीज जीतने आई है, इसके अलावा हम और किसी बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ' इसको (अर्जुन राणातुंगा के बयान) लेकर हममें से किसी ने भी कोई बात नहीं की है। हम सबका ध्यान इस समय वनडे और टी20 सीरीज को जीतने की ओर है। हम जिस तरह से प्रैक्टिस कर रहे हैं और कल जिस तरह से हमारा इंट्रा स्क्वॉड मैच बीता उससे साफ है कि सबकुछ हमारे प्लान के हिसाब से हो रहा है। हम यहां पर सिर्फ क्रिकेट का लुत्फ उठाने आये हैं और सीरीज के दौरान ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक पहलू अपने साथ ले जाना चाहते हैं।'

और पढ़ें: IND vs SL: कमबैक को लेकर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को दी अहम सलाह, बताया क्या करना जरूरी

गौरतलब है कि अर्जुन राणातुंगा के बयान पर खुद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया था कि बीसीसीआई की ओर से भेजी गई 20 सदस्यीय टीम में से 14 खिलाड़ी भारत के लिये तीनों प्रारूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं, ऐसे में इसे दोयम दर्जे की टीम कहना बिल्कुल गलत है। वहीं पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने राणातुंगा को अपनी टीम के प्रदर्शन पर गौर करने की सलाह देते हुए कहा था कि अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप का क्वालिफायर नहीं खेलना है लेकिन आपको खेलना है तो खुद समझ जाइये कि आप किस स्तर पर खेल रहे हैं।

Story first published: Tuesday, July 6, 2021, 16:11 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+