For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'स्टीव स्मिथ को नहीं मिलनी चाहिये फिर से कप्तानी', जानें क्यों इंग्लिश कप्तान ने दिया ऐसा बयान

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गोवर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दोबारा कप्तानी देना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिये काफी बुरा साबित होने वाला है। गोवर ने अपना यह बयान देते हुए तर्क दिया कि लोगों को पुराने जख्म कुरेदने की आदत होती है तो ऐसे में स्मिथ को दोबारा कप्तानी देने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिये अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। उल्लेखनीय है कि टिम पेन की ओर से दिये गये बयान के बाद एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपने की बात कही जा रही है।

स्टीव स्मिथ उन 3 खिलाड़ियों में से एक थे जिन पर साल 2018 में न्यूलैंडस में हुए बॉल टैंपरिंग स्कैंडल के बाद एक साल का बैन लगा दिया गया था। स्मिथ उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे जब यह सैंडपेपर गेट स्कैंडल हुआ और उसके बाद उन पर 12 महीने का बैन लगा दिया गया, इस दौरान उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी लगा दिया गया और कैमरून बैंक्रॉफ्ट पर 9 महीने के लिये बैन कर दिया था।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये जानें कब इंग्लैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, ICC ने बताया आगे का प्लान

फॉक्स क्रिकेट के रोड टू एशेज पॉडकास्ट पर बात करते हुए गोवर ने कहा,'लोगों को पुराने जख्मों को कुरेदने में मजा आता है। उस वक्त कई सारी ऐसी चीजें हुई थी जिसके चलते कई खिलाड़ियों को लंबे समय तक के लिये बैन लगा दिया गया था। जैसा कि आईसीसी कहता है उसे कुछ वक्त दिया जाये और वो ठीक हो जायेंगे, लेकिन तभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि नहीं, नहीं, नहीं हम इस बात का बतंगड़ बनाने जा रहे हैं और एक यह अच्छा साल है जिसमें स्मिथ की कप्तानी को छीन लिया जाये और जीवनभर के लिये दोबारा कप्तान बनने से बैन कर दिया जाये। मुझे लगता है कि उन्होंने काफी कुछ सहा और अब वो दोबारा इसे नहीं जी सकते।'

गोवर ने आगे कहा कि हम सभी जानते हैं कि यह सब तब तक नहीं होने वाला है जब तक टिम पने रिटायर नहीं होते हैं, मेरे नजरिये से देखा जाये तो पेन काफी शानदार काम कर रहे हैं और टीम के बिखरने के बाद उन्होंने जबरदस्त तरीके से टीम को संभालने का काम किया।

और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को बताया मतलबी, कहा- भारत में ही हो T20 World Cup की मेजबानी

उन्होंने कहा,'पेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम की शान को दोबारा स्थापित करने के लिये काफी काम करना पड़ा है और वापस जोड़ने के लिये कॉम्पिटीटिव स्पिरिट को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके सामने खुद के प्रदर्शन के लिये परेशान होने का भी कारण था लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छा काम किया। ऐसे में मुझे लगता है कि एशेज में जीत हासिल करने के बाद उन्हें कप्तानी का अंत करना चाहिये। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो दोबारा आपको कई सवालों का जवाब ढूंढना पड़ेगा और ऐसे में स्मिथ के नाम का दोबारा चयन किया जायेगा तो उनके लिये सिर्फ परेशानियां खड़ी होंगी।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 20:33 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+