WTC फाइनल के लिये जानें कब इंग्लैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, ICC ने बताया आगे का प्लान

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित किये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है। इस फाइनल मैच से पहले आईसीसी ने भारत के इंग्लैंड पहुंचने और वहां के प्लान के बारे में पूरी जानकारी दी। आसीसी ने बताया कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भाग लेने के लिये टीम इंडिया 2 जून को भारत से रवाना होगी और 3 जून को इंग्लैंड दौरे पर पहुंच जायेगी। इस समय भारतीय टीम मुंबई में अपना आइसोलेशन का वक्त पूरा कर रही है और फाइनल मैच में भाग लेने से पहले उसे कड़े क्वारंटीन में रहना होगा। हालांकि आईसीसी ने यह साफ नहीं किया कि भारतीय टीम को कितने दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा।

आईसीसी ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की जिसमें लिखा,'ब्रिटेन सरकार की ओर से 17 मई 2021 को जारी किये गये हेल्थ गाइडलाइंस के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये छूट प्रदान की गई है, जिसके लिये भारतीय टीम चार्टेड प्लेन से 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी। लंदन पहुंचने के बाद टीम हवाई अड्डे से सीधे हैम्पशायर एजिस बाउल स्थित होटल पहुंचेगी जहां पर अनिवार्य क्वारंटीन में वक्त बिताने से पहले उनका टेस्ट किया जायेगा।'

और पढ़ें: सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को बताया मतलबी, कहा- भारत में ही हो T20 World Cup की मेजबानी

गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का आयोजन साउथैम्पटन के एजिस बाउल मैदान पर खेला जायेगा, जिसका आयोजन 18 जून से 22 जून के बीच खेला जायेगा और इसके लिये 23 जून को रिजर्व डे के रूप में भी रखा गया है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड की टीम के लिये 3 दिन के कड़े क्वारंटीन का इंतजाम किया है जिसके बाद खिलाड़ियों को अभ्यास की छूट मिल जायेगी। क्वारंटीन के वक्त में खिलाड़ियों की नियमित जांच की जायेगी।

और पढ़ें: WTC फाइनल के नियमों से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा, बताये 3 बदलाव जिससे बढ़ेगा रोमांच

भारतीय टीम मुंबई में 14 दिन का आइसोलेशन वक्त बिता कर 6 बार आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ब्रिटेन में रवाना होगी।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 19:26 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+