For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को बताया मतलबी, कहा- भारत में ही हो T20 World Cup की मेजबानी

नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से शनिवार को सदस्यों के बीच की गई सालाना बैठक में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया गया तो वहीं पर बोर्ड ने आईसीसी से टी20 विश्व कप को भारत में ही आयोजित कराने या उससे बाहर ले जाने पर लिये जाने वाले फैसले के लिये एक महीने अतिरिक्त समय मांगने का निर्णय किया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बल्लेबाज माइकल हसी के उस बयान पर लताड़ लगाई है जिसमें उन्होंने भारत को टी20 विश्व कप के लिये ट्रैवल करने को लेकर असुरक्षित बताया है।

उल्लेखनीय है कि माइकल हसी आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे, जहां पर वो कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गये। ऑस्ट्रेलिया वापस पहुंचने के बाद माइकल हसी ने अपने संक्रमित होने से लेकर रिकवरी तक की कहानी सुनाई और कहा कि इस साल के अंत में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत में हुई तो सभी टीमें वहां जाने से डरेंगी।

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल में जीत पायेगा भारत, आर अश्विन ने दिया शानदार जवाब

वहीं माइकल हसी के इस बयान पर सुनील गावस्कर ने पलटवार किया है और कहा कि इतनी जल्दी किसी भी नतीजे पर पहुंचने की जरूरत नही है। गावस्कर ने इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण दिया है जिसने पिछले साल लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बावजूद न सिर्फ भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का आयोजन किया बल्कि ऑस्ट्रेलियन ओपन भी कराया। गावस्कर का मानना है कि भारत में अभी भी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा सकता है।

स्पोर्टस्टार से बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'ऑस्ट्रेलिया को उस वक्त कोई दिक्कत नहीं हुई जब उनके लिये करोड़ों डॉलर वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन कराना था और लगातार सक्रिय केस होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों के दौरे को स्थगित नहीं किया गया। भारत के मुकाबले वहां पर हजार गुना ज्यादा खतरा था लेकिन फिर भी किसी ने दौरे को टालने का सुझाव नहीं दिया। इतना ही नहीं मेलबर्न में लगातार केस बढ़ने के बावजूद ऑस्ट्रेलियन ओपने टेनिस टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया।'

और पढ़ें: तो क्या भारत से टी20 विश्व कप की मेजबानी छिनना हुआ तय, BCCI ने की ICC से खास मांग

सुनील गावस्कर का मानना है कि यह सारे बयान सिर्फ सहानुभूति बटोरने के लिये किये जा रहे हैं ताकि भारत से टी20 विश्व कप की मेजबानी को छीना जा सके।

उन्होंने कहा,'यह सब भारतीय टीम से मेजबानी को छीनने के लिये किया जा रहा है और ऐसे बयान दिये जा रहे हैं। अगर अगस्त तक भारत की परिस्थिति में सुधार नहीं होता तो आप इसे यूएई ले जाइये जिसे की स्टैंडआउट लोकेशन के तौर पर चुना गया है लेकिन उससे पहले किसी भी नतीजे पर पहुंचना नहीं चाहिये। यूएई ने पहले भी साबित किया है कि वह बड़े इवेंटस का आयोजन करने में सक्षम है। मुझे लगता है कि यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को हैरान करने वाला नहीं होना चाहिये था जिन्होंने पिछले साल ही काफी कुछ देखा है और वो अच्छे से जानते हैं कि ऐसे इवेंटस के लिये इंतजार करना होता है।'

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+