DC vs CSK: धोनी के नंबर 4 पर बैटिंग को लेकर सहवाग का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी आप ही समझाओ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले 175 रनों का स्कोर खड़ा किया और फिर सीएसके की टीम को 44 रनों से हराया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी उन्हें 16 रनों से हराने का काम किया था। दोनों मैचों में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग पोजिशन को लेकर लगातार सवाल उठने लगे हैं कि आखिरकार वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आते थे।

और पढ़ें: KKR vs SRH: 2 सााल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कमलेश नागरकोटी ने किया अपना IPL डेब्यू

इस हार के साथ ही सीएसके की टीम अंक तालिका में पांचवे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की गुहार लगाई गई। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने साफ किया था कि वह अपनी टीम की जरूरत के हिसाब से अपना क्रम तय करते हैं।

और पढ़ें: DC vs CSK: आउट होने के बावजूद वापस नहीं लौटे पृथ्वी शॉ, चाहर से हुई बड़ी गलती

जिद पर अड़े हुए हैं धोनी

जिद पर अड़े हुए हैं धोनी

वहीं दिल्ली के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए एक बार फिर धोनी के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करने को सवाल उठने लगे। इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Sehwag) ने भी धोनी के बात नहीं सुनने को लेकर नाराजगी जताई है। सहवाग ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि धोनी को हालात के मुताबिक अपने बल्लेबाजी क्रम को बदलनी चाहिये, लेकिन वो फिलहाल अपनी जिद पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने अपने खास शो में बात करते हुए कहा, ' दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की टीम एक बार फिर से मुश्किल में थी लेकिन धोनी फिर भी नहीं आये। ऐसा लग रहा है कि देश में बुलेट ट्रेन आ जायेगी लेकिन धोनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आएंगे, मोदी जी अब आप ही कुछ समझाओ इसे।'

दिल्ली के खिलाफ छठे नंबर पर और राजस्थान के खिलाफ 7वें नंबर पर आये धोनी

दिल्ली के खिलाफ छठे नंबर पर और राजस्थान के खिलाफ 7वें नंबर पर आये धोनी

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये। जब वह बल्लेबाजी करने आये थे तो पारी के 17 ओवर का खेल बीत चुका था और मैच उस मोड़ पर पहुंच गया था जहां पर सीएसके की टीम को हार का सामना करना लगभग तय था। वहीं आखिरी ओवर में वह 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जहां पर उन्होंने खुद से पहले सैम करन और रविंद्र जडेजा को बैटिंग करने का मौका दिया था। उन्होंने मैच के बाद कहा था कि वो आने वाले मैचों के लिये खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।

चौथे नंबर पर जबरदस्त हैं धोनी के आंकड़े

चौथे नंबर पर जबरदस्त हैं धोनी के आंकड़े

वहीं अगर बल्लेबाजी क्रम पर धोनी के आंकड़ों पर नजर डालें तो उनका निचले क्रम में आकर बल्लेबाजी करने का फैसला काफी गलत है। आईपीएल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जब भी धोनी पांचवे या उससे ऊपर के क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो टीम को 57 फीसदी मैचों में जीत मिल जाती है।

वहीं जब वो छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं उनकी टीम को सिर्फ 37 फीसदी मैचों में जीत मिली है। ऐसे में खुद धोनी को भी अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर देखना होगा।

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 21:46 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+