For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: आवेश खान को मिला ड्रीम विकेट, बिना खाता खोले आउट हुए धोनी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

DC vs CSK Avesh Khan IPL duck for MS Dhoni: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। दिल्ली की टीम के लिये ऋषभ पंत ने आज अपनी प्लेइंग 11 में कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया जैसे तेज गेंदबाजों की गैर मौजूदगी में युवा गेंदबाज आवेश खान को शामिल करने का काम किया। आवेश खान ने भी टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरा उतरते हुए शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर्स में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

आवेश खान ने दिल्ली के लिये गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की और अपने स्पेल की चौथी ही गेंद पर फाफ डुप्लेसिस को एलबीडब्ल्यू कर अपना पहला विकेट हासिल किया तो वहीं पर अपने तीसरे ओवर में ड्रीम विकेट के रूप में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को बोल्ड कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: DC vs CSK: 699 दिनो बाद आईपीएल में लौटे सुरेश रैना, अर्धशतक जड़ बनाये कई रिकॉर्ड

वहीं आईपीएल 2021 का अपना पहला मैच खेलने उतरे कप्तान एमएस धोनी महज 2 ही गेंद खेल सके और बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर गेंद विकेट पर जा लगी। धोनी आईपीएल में पिछले 6 साल में पहली बार बिना खाता खोलकर वापस लौटे हैं। दिल्ली के खिलाफ इस डक के साथ ही एमएस धोनी अपने आईपीएल करियर में चौथी बार बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे।

वानखेड़े में खेले गये इस मैच से पहले एमएस धोनी 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए डक पर आउट हुए थे। इससे पहले वह 2010 में दो बार डक पर आउट हुए थे जिसमें से एक मैच में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ रन बनाने में नाकाम थे तो दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह डक आउट देखने को मिला था।

और पढ़ें: DC vs CSK: जानें क्यों उमेश-ईशांत के बजाय पंत ने दिया आवेश खान को मौका, क्या है खासियत

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाने का काम किया। सीएसके के लिये सुरेश रैना ने शानदार वापसी करते हुए 54 रनों की पारी खेली तो वहीं पर सैम कर्रन (34), रविंद्र जडेजा (26), मोइन अली (36) और अंबति रायडु (23) ने भी शानदार योगदान दिया।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 21:15 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+