For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: जानें क्यों उमेश-ईशांत के बजाय पंत ने दिया आवेश खान को मौका, क्या है खासियत

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

DC vs CSK Aavesh Khan: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान जब अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया तो क्रिकेट विशेषज्ञ यह देखकर हैरान रह गये कि पंत ने अपनी टीम में उमेश यादव और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के होने के बावजूद एक युवा गेंदबाज आवेश खान को दिल्ली की टीम से 2 साल बाद वापसी करने का मौका दिया। हालांकि आवेश खान ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर फाफ डुप्लेसिस का विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई।

उल्लेखनीय है कि आवेश खान ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ की थी लेकिन 2019 में उन्हें दिल्ली की टीम ने अपने खेमे में शामिल किया। दिल्ली के लिये आवेश खान ने पिछले 2 सीजन में सिर्फ 2 ही मैच खेलने का काम किया है और एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद पंत ने अपने पहले ही मैच में उन्हें अनुभव के ऊपर तरजीह दी।

और पढ़ें: DC vs CSK: पंत ने जीता कप्तानी का अपना पहला टॉस, दिल्ली ने इन दो खिलाड़ियों को कराया डेब्यू

दरअसल आवेश खान को टीम में शामिल करने के पीछे का मुख्य कारण उनकी गति है जो कि उन्हें खास बनाती है। दिल्ली की टीम के पास पहले मैच में कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया जुड़ नहीं सके हैं जिसके चलते आवेश खान की गति उन्हें टीम के लिये ज्यादा खतरनाक और अहम बनाती है।

आवेश खान की गति ने पावरप्ले के दौरान दिल्ली की टीम को कामयाबी भी दिलाई। आवेश खान ने पावरप्ले के दौरान 2 ओवर गेंदबाजी की 11 रन देकर एक विकेट हासिल कर लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 14 विकेट चटकाने का काम किया है और शायद यही कारण है कि दिल्ली की टीम ने उन्हें तरजीह दी है।

और पढ़ें: IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं ऋषभ पंत, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

आपको बता दें कि आवेश खान अपने 26 फर्स्ट क्लास मैचों में 100 विकेट लेने का कारनामा किया है जबकि लिस्ट ए में खेले गये 16 मैचों में 10 विकेट हासिल किये हैं। टी20 प्रारूप में आवेश खान अब तक 27 मैच खेल चुके हैं और 32 विकेट अपने नाम किये हैं।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 20:10 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+