For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: वानखेड़े के मैदान पर धवन ने रचा इतिहास, नाम किया आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

DC vs CSK IPL 2021 Shikhar Dhawan milestone: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ और पहली बार ऋषभ पंत की कप्तानी में उतरी दिल्ली की टीम ने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की दमदार बल्लेबाजी के चलते 7 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (54), मोइन अली (39) और सैम कर्रन (34) की पारियों के दम पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस स्कोर को 8 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये शिखर धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 138 रनों की साझेदारी की। शिखर धवन ने अपनी पारी के दौरान 54 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 85 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही शिखर धवन आईपीएल की बाउंड्री मशीन बन गये हैं और आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: DC vs CSK: पृथ्वी-धवन की पारी से धराशायी हुई चेन्नई, अर्धशतक जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शिखर धवन ने इस मैच में आईपीएल के दौरान सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम किया हुआ था लेकिन वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने 600 चौके पूरे करने का काम किया। इस मैच से पहले शिखर धवन ने आईपीएल में 591 चौके लगाये थे और चेन्नई के खिलाफ मैच में 10 चौके लगाकर उन्होंने इस आंकड़े को 601 कर दिया है।

इस फेहरिस्त में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर दूसरे पायदान पर हैं जिन्होंने अब तक 510 चौके लगाने का काम किया है और वो शिखर धवन से 91 चौके दूर हैं। वहीं पृथ्वी शॉ ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिये महज 38 गेंदों में 9 चौके 3 छक्के लगाकर 72 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: DC vs CSK: भाई के डेब्यू मैच में सैम कर्रन ने की पिटाई, महज 6 गेंदों में ठोंके 23 रन

आपको बता दें कि इसके साथ ही इस जोड़ी ने चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डुप्लेसिस और धोनी को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजने का काम किया था।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 23:50 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+