For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs CSK: पृथ्वी-धवन की पारी से धराशायी हुई चेन्नई, अर्धशतक जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

IPL 2021 DC vs CSK: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया, जहां पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी करने का काम किया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरा करने का काम किया। आईपीएल के पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे की अपनी फॉर्म को जारी रखा और महज 27 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक पूरा करने का काम किया।

और पढ़ें: DC vs CSK: भाई के डेब्यू मैच में सैम कर्रन ने की पिटाई, महज 6 गेंदों में ठोंके 23 रन

वहीं पर दिल्ली के लिये शिखर धवन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 4 चौके 2 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा करने का काम किया और आईपीएल करियर का 44वां 50+ स्कोर बनाया और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। जबकि उनके कुल अर्धशतकों की संख्या 42 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि इस लिस्ट में सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं जिन्होंने 52 पारियों में 50+ स्कोर किया है और इसमें 4 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।

और पढ़ें: DC vs CSK: 699 दिनो बाद आईपीएल में लौटे सुरेश रैना, अर्धशतक जड़ बनाये कई रिकॉर्ड

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 138 रनों की साझेदारी की और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साझेदारी के साथ ही यह जोड़ी आईपीएल में सीएसके की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बने। इस लिस्ट में पहला नाम अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन का है जिन्होंने 2015 में 144 रनों की साझेदारी की थी। वहीं पर पृथ्वी शॉ- शिखर धवन की जोड़ी 138 रनों की साझेदारी कर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। इस लिस्ट में जैक कैलिस-बिसला की जोड़ी 136 रनों की साझेदारी कर तीसरे पायदान पर काबिज है।

जहां पृथ्वी शॉ पिछले सीजन 3 बार जीरो पर आउट हुए थे और खराब फॉर्म के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था तो वहीं पर शिखर धवन भी इंग्लैंड के खिलाफ रन बना पाने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उन्हें बाहर बिठा दिया गया था। ऐसे में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के लिये आईपीएल का यह सीजन काफी अहमियत रखता है और दोनों के लिये ऐसी साझेदारी की काफी दरकार थी।

Story first published: Saturday, April 10, 2021, 23:27 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+