For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विजय शंकर ने फेंकी आईपीएल इतिहास की सबसे अजीब गेंद, क्या आपने देखा वीडियो

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 20वां मैच चेपॉक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच खेला गया जहां पर कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने इस मैच में पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। चेन्नई की मुश्किल पिच पर जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ठीक-ठाक बल्लेबाजी देखने को मिली तो वहीं पर इस मैच में एक ऐसी गेंद भी देखने को मिली जिसने गेंदबाज, बल्लेबाज और अंपायर तीनों को ही हैरान करने का काम किया।

अगर इस गेंद को आईपीएल इतिहास की सबसे अजीबो-गरीब गेंद कहा जाये तो यह किसी भी तरह से गलत नहीं होगा। आईपीएल के इतिहास की यह अजीबो-गरीब गेंद किसी और ने नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने फेंकने का काम किया। पारी के 13वें ओवर में विजय शंकर गेंदबाजी कर रहे थे।

और पढे़ं: DC vs SRH: 7 चौके एक छक्के की मदद से पृथ्वी शॉ ने जड़ा अर्धशतक, दुर्भाग्य से हुए रन आउट

इस ओवर की 5वीं गेंद पर विजय शंकर ने बैक ऑफ हैंड स्लो गेंद फेंकने की कोशिश की लेकिन यह गेंद काफी धीमा हाई फुल टॉस रहा जो गेंदबाज के हाथ से छूटने के बाद काफी ऊंचा गया और पंत के पास धीमा लेकिन हाई फुल टॉस के रूप में पहुंचा। हालांकि पंत ने इस गेंद का काफी इंतजार किया और इसे लॉन्ग ऑन की दिशा में मारने की कोशिश की लेकिन गेंद का कनेक्शन ठीक नहीं हो सका।

पंत ने दौड़कर एक रन तो लिया लेकिन अंपायर क्रिस गॉफनी इस गेंद को लेकर कन्फ्यूज हो गये कि इसे क्या दिया जाये नो बॉल, डेड बॉल या फिर सही बॉल दी जाये। अंत में क्रिस गॉफनी ने लेग अंपायर के साथ बात करके इस गेंद को नो बॉल करार दिया और स्टीव ्स्मिथ को फ्री हिट खेलने का मौका मिला। हालांकि फ्री हिट पर स्मिथ सिर्फ एक रन ही जोड़ सके।

और पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स को लगा एक और बड़ा झटका, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने छोड़ा आईपीएल

सोशल मीडिया पर विजय शंकर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ (53) ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया तो शिखर धवन (28), ऋषभ पंत (37) और स्टीव स्मिथ (34) ने भी अहम योगदान देने का काम किया।

Story first published: Sunday, April 25, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+