For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कौन है 2 मैच में 21 विकेट लेने वाला यह गेंदबाज जिसे विराट कोहली के कोच ने तराशा

रणजी ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे ऊंचे दर्जे का टूर्नामेंट माना जाता है। बीसीसीआई ने इस बार के रणजी सीजन के लिए कई टीमों को मान्यता दी है, जिसमें उत्तराखंड की टीम भी एक है।

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे ऊंचे दर्जे का टूर्नामेंट माना जाता है। आईपीएल से देश को जहां फटाफट किस्म के क्रिकेटर मिलते हैं वहीं रणजी में परंपरागत तौर पर मजबूत खिलाड़ी तराशे जाते हैं। बीसीसीआई ने इस बार के रणजी सीजन के लिए कई टीमों को मान्यता दी है, जिसमें उत्तराखंड की टीम भी एक है।

नई तेज गेंदबाजी सनसनी

नई तेज गेंदबाजी सनसनी

इस टीम को एक ऐसा जबरदस्त तेज गेंदबाज मिला है जिसने अपने रणजी पदार्पण के साथ ही सनसनी मचा दी है। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 प्लेट ग्रुप के दो मैच में ही 21 विकेट चटका लिए हैं। उन्होंने दो मैचों की चार में से तीन पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।

बेदी ने जमकर साधा विराट कोहली पर निशाना, साथ ही आईपीएल पर की चौंका देने वाली बात

शानदार सफलता का श्रेय कोहली के कोच को

शानदार सफलता का श्रेय कोहली के कोच को

दीपक ने पहले मैच में बिहार के खिलाफ नौ विकेट लिए तो मणिपुर के खिलाफ दूसरे मैच में बाहर विकेट झटक डाले। इससे पहले दीपक ने विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैच में 14 विकेट लिए थे। दीपक धपोला अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच राजकुमार शर्मा को देते हैं। यह राजकुमार कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पूर्व कोच हैं।

कोच के साथ विराट ने भी दिया भरपूर साथ

कोच के साथ विराट ने भी दिया भरपूर साथ

वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान दीपक ने नेट्स में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी गेंदबाजी की है। दीपक के लिए सफर बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने इस मुकाम तक आने के लिए बहुत इंतजार किया है। इस बारे में बात करते हुए दीपक ने कहा, "हां मेरे लिए 9 साल बहुत कठिन रहे हैं। विराट कोहली भी कई बार हमारे साथ प्रैक्टिस कर चुके हैं। वे मेरे गेंदबाजी करने के तरीके से काफी प्रभावित भी थे।" बीच बीच में कोहली दीपक को बोलते थे- 'मेहनत करता रह, अच्छा होगा।' दीपक के अनुसार कोहली के इन शब्दों ने उनको बहुत हिम्मत दी। दीपक ने कहा कि तेज गेंदबाजी में सही उम्र में सही मौका मिलना सबसे जरूरी होता है और मुझे वही नहीं मिल पा रहा था।

VIDEO : धोनी-साक्षी की पार्टी में सिगार का कश लगाते दिखे टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या

उत्तराखंड रणजी के कोच का ये है कहना

उत्तराखंड रणजी के कोच का ये है कहना

दीपक 9 साल पहले उत्तराखंड से दिल्ली आए थे। उन्होंने राजकुमार शर्मा से कोचिंग लेनी शुरू की। दीपक ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी कैंप में भी हिस्सा लिया, लेकिन टीम में नहीं चुने गए। इसके बाद वह कोच राजकुमार शर्मा की सलाह पर उत्तराखंड की ओर से खेलने लगे। उत्तराखंड के कोच केपी भास्कर ने माना है कि दीपक के नई और पुरानी दोनों गेंदों के साथ कमाल दिखाने की क्षमता रखने वाला गेंदबाज है।

Story first published: Monday, November 19, 2018, 17:30 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+