For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RCB: अर्धशतक से चूके शिखर-पृथ्वी, आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने खड़ा किया मैच जिताऊ स्कोर

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आखिरी लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर टीमों के लिये रन बनाना आसान नहीं रहा है। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है लेकिन प्लेऑफ से पहले यहां पर वो जीत की लय को बरकरार रखने के लिये उतरी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। दिल्ली के लिये सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने कई पारियों के बाद अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अच्छी शुरुआत दिलाई और इनकी पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया जो कि इस मैदान पर विनिंग टोटल साबित हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ (48) और शिखर धवन (43) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिये 88 रनों की साझेदारी की और मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान शिखर धवन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कुछ पारियों से रन बनाने में जूझ रहे पृथ्वी शॉ ने भी वापसी करते हुए महज 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

ऐसा लग रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स के दोनों सलामी बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा करते नजर आयेंगे लेकिन हर्षल पटेल ने शिखर धवन को डैनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच कराकर पहली सफलता दिलाई तो वहीं पर युजवेंद्र चहल ने पृथ्वी शॉ को अपनी फिरकी में फंसाकर जॉर्ज गार्टन के हाथों कैच कराया। ऋषभ पंत (10) भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और डैनियल क्रिश्चियन की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच थमाकर वापस लौटे।

इसके बाद उपकप्तान श्रेयस अय्यर (18) और शिमरोन हेटमायर ने पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिये 35 रनों की साझेदारी की। मोहम्मद सिराज ने अय्यर को क्रिश्चियन के हाथों कैच कराकर दिल्ली को चौथा झटका दिया।

और पढ़ें: तय हो गया IPL 2021 का पहला क्वालिफायर, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं भिड़ सकेगी आरसीबी

शिमरोन हेटमायर (29) की पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर्स में 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिये इस मैच में मोहम्मद सिराज (2 विकेट), हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और डैनियल क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के लिये पहले क्वालिफॉयर के लिये टीमें तय हो गई हैं और आरसीबी की टीम अब टॉप 2 में जगह नहीं बना सकेगी। आरसीबी की टीम को टॉप 2 में जगह बनाने के लिये इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों से जीत हासिल करनी थी लेकिन जैसे ही विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो उनका तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में क्वालिफाई करना तय हो गया है। अब पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना होगा।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 21:37 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+