MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 55वां मैच अबुधाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम एक असंभव काम करने उतरी है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिये यह सीजन कुछ खास नहीं गुजरा है और 7 मैच में हार के बाद भी उसके पास प्लेऑफ में क्वालिफाई करने का मौका है, हालांकि उसके लिये मुंबई की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 171 रनों की बड़ी जीत हासिल करनी होगी। इतनी बड़ी जीत हासिल करने के लिये मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच में 250 के करीब रन बनाने की दरकार है, जिसके लिये उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत भी वैसी ही की।

और पढ़ें: असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना

मुंबई इंडियंस के लिये इस मैच में ईशान किशन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आये और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के दौरान एक विकेट खोकर 83 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिये 80 रनों की साझेदारी की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा महज 13 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गये लेकिन ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी है।

और पढ़ें: तय हो गया IPL 2021 का पहला क्वालिफायर, दिल्ली कैपिटल्स से नहीं भिड़ सकेगी आरसीबी

ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में 2 मैचों में बाहर बैठने के बाद ईशान किशन ने जबरदस्त वापसी करते हुए पिछले मैच में महज 25 गेंदों में अर्धशतक लगाया, तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गये इस मैच में एक बार फिर आतिशी पारी खेली और महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिये महज 16 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के लगाये। इस पारी के साथ ही ईशान किशन ने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस पारी से पहले ईशान किशन ने आईपीएल में महज 17 गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा था और सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बने थे, हालांकि अब उनका भारत के लिये डेब्यू हो चुका है लेकिन आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में वह पहले से बेहतर हो गये हैं।

मुंबई के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान किशन

मुंबई के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान किशन

अपनी इस पारी के साथ ही ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। मुंबई इंडियंस के लिये पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन और कायरन पोलार्ड के नाम संयुक्त रूप से था। कायरन पोलार्ड ने साल 2016 में केकेआर के खिलाफ मुंबई के मैदान पर 17 गेंदों में अर्धशतक ठोंका था तो वहीं पर ईशान किशन ने 2018 में केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है जिन्होंने 2019 में केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया था तो वहीं पर इस सीजन कायरन पोलार्ड ने सीएसके के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर 17 गेंदों में अर्धशतक लगाया है।

इस मामले में की सुरेश रैना की बराबरी

इस मामले में की सुरेश रैना की बराबरी

इतना ही नहीं ईशान किशन ने अपनी इस पारी के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम टॉप 5 में शुमार कर लिया है। आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड के एल राहुल के नाम है जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (2018) के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, तो वहीं पर युसुफ पठान दूसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (2014) के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

इस फेहरिस्त में सुनील नरेन का नाम भी शामिल है जिन्होंने 2017 में आरसीबी की टीम के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था तो वहीं पर सुरेश रैना (2014) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब ईशान किशन भी 16 गेंदों के अर्धशतक के साथ पांचे पायदान पर काबिज हो गये हैं।

84 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन

84 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में ईशान किशन ने महज 32 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 84 रनों की पारी खेल डाली। ईशान किशन ने इस दौरान 11 चौके और 4 छक्के लगाये और मुंबई के लिये सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने की ओर थे, हालांकि युवा गेंदबाज उमरान मलिक की गेंद पर वह विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को कैच थमाकर वापस लौट गये।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 20:19 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+