For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

THOR बनें ऋषभ पंत तो Iron Man सूट में नजर आये धवन, DC ने शेयर किया खिलाड़ियों का सुपर हीरो वर्जन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के आयोजन को लेकर अभी भी कयासों का दौर जारी है लेकिन बीसीसीआई और फैन्स सभी को उम्मीद है कि इस साल आईपीएल 2020 का आयोजन जरूर किया जायेगा। वहीं आईपीएल की फ्रैचाइजी टीमें इस बीच लगातार अपने खिलाड़ियों और आईपीएल को इस सीजन की तैयारियों में व्यस्त कर रखा है। इसके साथ ही फ्रैंचाइजी नहीं चाहती कि आईपीएल या उनकी टीम को लेकर कोरोना वायरस के बीच पॉपुलैरिटी में कमी आये, इसलिये लगातार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं जिससे लोगों के बीच इसको लेकर क्रेज बरकरार रहे।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे मैच से पहले साउथ अफ्रीकी टीम में फटा कोरोना बम, पाये गये 6 पॉजिटिव

हाल ही में कई फ्रैंचाइजी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के फीमेल वर्जन की फोटो शेयर की थी,वहीं फीमेल वर्जन शेयर करने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खिलाड़ियों का सुपर हीरोज वर्जन शेयर किया है। इसके जरिये दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम की ताकत दिखाने की कोशिश की है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने खिलाड़ियों के सुपर हीरोज वर्ज को शेयर करते हुए तस्वीरों के लिए उसने स्लोगन (हैज टैग) दिए हैं- #DesignerOnDemand और #YehHaiNayiDilli.. का इस्तेमाल किया है। आइये एक नजर डालते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस रूप में नजर आ रहा है।

और पढ़ें: BCCI ने शुरु की टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैम्प की तैयारी, भारत नहीं इस देश में लग सकता है शिविर

THOR बनें ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने युवा विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो थॉर के रूप में प्रस्तुत किया है।

कैप्टन अमेरिका बनें श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो कैप्टन अमेरिका के रूप में प्रस्तुत किया है।

आयरनमैन बनें शिखर धवन

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को फोटोशॉप्ड करके 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो आयरन मैन का रूप दिया है।

ब्लैक पैंथर बनें कगिसो रबाडा

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने युवा गेंदबाज कगिसो रबाडा को फोटोशॉप्ड करके 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो ब्लैक पैंथर का रूप दिया है।

HULK बनें स्टॉयनिश

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिश को फोटोशॉप्ड करके 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो HULK का रूप दिया है।

स्पाइडरमैन बनें पृथ्वी शॉ

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को फोटोशॉप्ड करके 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो Spiderman का रूप दिया है।

अश्विन बनें डॉक्टर स्ट्रेंज

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को फोटोशॉप्ड करके 'मार्वल' सीरीज (Cinematic Universe films) के सुपर हीरो Dr Strange का रूप दिया गया है।

Story first published: Thursday, July 16, 2020, 14:53 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+