IPL 2020: राजस्थान ने रोका पंजाब का विजय रथ, 7 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन का 49वां मैच आज अबुधाबी के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच खेला गया जहां पर बेन स्टोक्स और संजू सैमसन की बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान की टीम ने एक बार फिर से शानदार खेल दिखाया और पंजाब की टीम को एकतरफा अंदाज में मात देते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है।
अबुधाबी में खेले गये इस मैच में राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां पर पंजाब की टीम ने क्रिस गेल और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब के लिये क्रिस गेल ने 61 गेंदों में 6 चौके 8 छक्के के दम पर 99 रनों की पारी खेली तो वहीं पर केएल राहुल ने भी 46 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के वो 2 ड्रॉप कैच जिसके चलते अबुधाबी में गरजा क्रिस गेल का बल्ला
वहीं रनों का पीछा करते हुए बेन स्टोक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की महज 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन ठोंक दिये। क्रिस जॉर्डन ने स्टोक्स को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। वहीं रॉबिन उथप्पा (30) और संजू सैमसन (48) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 51 रनों की साझेदारी की।
मुरुगन अश्विन ने रॉबिन उथप्पा का विकेट हासिल कर टीम की वापसी कराई, हालांकि राजस्थान की टीम रुकने के मूड में नजर नहीं आ रही थी और कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी तेजी से बल्लेबाजी को जारी रखा। वहीं संजू सैमसन 25 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली और रन आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जोस बटलर ने 11 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली और महज 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिये और मैच को जीत लिया। राजस्थान के बल्लेबाजों ने इतनी सधी बल्लेबाजी की उसकी टीम ने 15 गेंद पहले ही मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। अब केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में उसे बड़ी जीत हासिल करनी है ताकि 14 प्वाइंटस के साथ ही टीम का रन रेट भी बेहतर हो सके और वो प्लेऑफ में अपनी जगह बना सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications