टीम में वापसी के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं दिनेश कार्तिक, बताया-क्या है दिली इच्छा
नई दिल्ली। विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर बल्लेबाज और पिछले काफी समय से टीम से दूर रहे दिनेश कार्तिक ने बताया कि वह क्रिकेट में क्या करना चाहते हैं। हाल ही में तमिलनाडु की कप्तानी करते हुए दिनेश कार्तिक ने टीम को विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि दोनों ही फाइनल मैचों में उसे कर्नाटक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह टीम के लिये उस किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहेंगे जिसमें वह युवाओं का काम आसान कर टीम को जीत दिला सकें।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या तिरुवनंतपुरम में बारिश डालेगी खलल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
दिनेश कार्तिक अपनी पत्नी और स्कवॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के साथ एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इस दौरान दिनेश कार्तिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'मैंने कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की है। मैं खुद से कहता हूं कि खुद ही मैच जितांऊ। मैं उस स्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं ताकि युवाओं को आसानी हो।'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि मैं अपने अनुभव और ताकत का इस्तेमाल कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाल कर जीत तक ले जाऊं।'
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: क्या संजू सैमसन को मिलेगी जगह, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक पिछले काफी समय से फॉर्म से जूझ रहे हैं। घरेलू प्रारूप में भी वह टीम के लिये कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। इस समय वह तमिलनाडु की रणजी टीम का हिस्सा है और कप्तानी की बागडोर संभाल रहे हैं।
दिनेश कार्तिक ने बताया कि वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं। सिर्फ फिटनेस पर ही नहीं शॉट सेलेक्शन पर भी लगातार काम कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
