SA vs AUS: इस भारतीय खिलाड़ी जैसा बनना चाहते हैं एश्टन एगर, बोले- टीम का रॉकस्टार है यह गेंदबाज
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलने पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शुक्रवार को द्विपक्षीय सीरीज में विजयी आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोहान्सबर्ग में खेले गये पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को इस प्रारूप की सबसे बड़ी हार देते हुए टी20 में उसके न्यूनतम स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में उसके बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एश्टन एगर की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीकी टीम को 89 रन पर ऑल आउट कर दिया और ऑस्ट्रेलिया को 107 रनों से जीत दिलाई।
और पढ़ें: 1st Test: ऋषभ पंत होना नहीं आसान, अजिंक्य रहाणे ने निगला वापसी का मौका
एश्टन एगर ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किये। इस बीच एगर ने अपनी शानदार गेंदबाजी का श्रेय इस भारतीय खिलाड़ी को दिया।
और पढ़ें: 1st Test: करियर में तीसरी बार खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली, क्या वेलिंगटन में फिर मिलेगी हार

इस भारतीय खिलाड़ी से प्रभावित है एश्टन एगर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले एश्टन एगर ने बताया कि वह भारतीय टीम के रॉकस्टार रविंद्र जडेजा को काफी पसंद करते हैं और उन्हीं की तरह क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने आयी ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ एगर कुछ खास नहीं कर पाये थे लेकिन वह इस बीच जडेजा से बात करके समय निकाल लेते थे और प्रेरणा हासिल करते थे। एगर ने भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किये थे।
उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद जडेजा के साथ मेरी शानदार बातचीत हुई थी। वह मेरे पंसदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उनकी तरह ही क्रिकेट खेलना चाहता हूं।'

जडेजा को लेकर जानें क्या बोले एगर
एश्टन एगर ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए रविद्र जडेजा की जमकर तारीफ की और भारत दौरे पर उनसे हुई बातचीत का जिक्र किया।
उन्होंने कहा, 'वह पूरी तरह से रॉकस्टार हैं, बड़े शॉट्स खेलते हैं, शानदारी फील्डिंग करते हैं, गेंद को बेहतरीन स्पिन कराते हैं। उनके सिर्फ होने से, उनको देखने से आत्मविश्वास मिलता है। मैंने उनसे स्पिन गेंदबाजी के बारे में बात की थी, कैसे गेंद को स्पिन कराया जा सकता है। जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उनकी मानसिकता सकारात्मक होती है। यही मानसिकता वो फील्डिंग के दौरान लेकर जाते हैं।'

टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने एश्टन एगर
एश्टन एगर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार ओवरों में 24 रन देकर पांच विकेट झटके और टी20 प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गये। एगर से पहले यह रिकॉर्ड जेम्स फॉल्कनर के नाम था जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप-2016 में 24 रन देकर पांच विकेट हासिल किये थे।
इतना ही नहीं इस मैच के दौरान एश्टन ने हैट्रिक ली और ब्रेट ली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
