For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रावो ने बताया किस खूबी के चलते एम एस धोनी है दुनिया के बेस्ट कप्तान

नई दिल्ली। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले कैरिबियाई टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ करते हुए दुनिया का बेस्ट कप्तान बताया है। ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की मौजूदगी के बारे में बताते हुए कहा कि सिर्फ उनके रहने भर से टीम का अंदाज सबसे अलग नजर आता है, यह उनके नेचर का प्रभाव है। सीएसके के कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए ब्रावो ने कहा कि वो टीम में अपने साथी खिलाड़ियों को जिस आजादी से खेलने की छूट देते हैं ऐसा उनके करियर में शायद ही उन्होंने कभी देखा हो और यही वजह है कि टीम मैदान पर अच्छे परिणाम देने में कामयाब होती है।

और पढ़ें: विश्व कप 2019 के फाइनल मैच पर विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज तक समझ नहीं पाया

ईएसपीएनक्रिकइंफो की वेबसाइट पर एक वीडियो पोडकास्ट में ब्रावो धोनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं और आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बात करते हैं।

उन्होंने कहा, 'चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में लंबे समय से काफी अच्छे और कई कप्तान रहे हैं। हमारे पास फाफ डु प्लेसिस, ब्रेंडन मैकलम, मैं (ड्वेन ब्रावो) और माइक हसी हैं। यह लोग अलग-अलग देशों में कप्तान है, लेकिन धोनी हमेशा कहते हैं कि आप इसलिए यहां हैं क्योंकि आप अच्छे हैं तो जब आप यहां आए हैं तो आपको अपने आप को साबित करने की जरूरत नहीं है। फ्रैंचाइजी ने देखा है और जानती है कि आप लोग क्या योगदान दे सकते हो।'

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तुलना पर विजय शंकर ने दिया जवाब, कहा- ऐसा हुआ तो नहीं खेल पाउंगा

ब्रावो ने बताया कि धोनी किसी भी खिलाड़ी पर दबाव डालने में विश्वास नहीं रखते यही कारण है कि वह इतने कामयाब कप्तान हैं और इन सबके बावजूद वह कभी भी आपको सुपर स्टार जैसा व्यवहार करते नजर नहीं आयेंगे।

ब्रावो ने कहा, 'धोनी किसी पर दबाव नहीं डालते। क्रिकेट के बाद आप उन्हें बहुत ही कम देख सकते हो, लेकिन उनका कमरा हमेशा खुला रहता है तो आप कभी भी उसमें जा सकते हो। उन्होंने काफी सारे मैच खेले हैं इसलिए उनसे बात करना शानदार है। वह ऐसा माहौल बनाते हैं कि हर कोई उसमें सहज हो जाता है और हर कोई आराम से रहता है। इतने सारे सम्मान और उपलब्धियों के बाद भी वह सुपर स्टार की तरह व्यवहार नहीं करते।'

और पढ़ें: लॉकडाउन के बाद इस देश के साथ हो सकती है भारत की पहली सीरीज, BCCI कर रहा तैयारी

आपको बता दें कि फिलहाल आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इसका आयोजन 25 सितंबर से 1 नवंबर की विंडो के बीच कराया जा सकता है।

Story first published: Friday, May 22, 2020, 14:50 [IST]
Other articles published on May 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+