For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रेसिज्म विवाद के बीच ECB ने यॉर्कशॉयर के खिलाफ लिया बड़ा फैसला, अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से लगाया बैन

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने संस्थात्मक रेसिज्म पर जारी विवाद को लेकर यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है और किसी भी तरह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और बड़े मैचों की मेजबानी पर बैन लगा दिया है। अजीम रफीक की ओर से लगाये गये आरोपों के बाद ईसीबी ने बोर्ड मीटिंग में चर्चा की जांच पूरी होने तक यॉर्कशॉयर को किसी भी तरह के अंतर्राष्ट्रीय मैच और घरेलू स्तर के बड़े मैचों की मेजबानी से सस्पेंड कर दिया है। ईसीबी ने इसको लेकर जारी किये बयान में कहा कि यॉर्कशॉयर क्रिकेट ने जिस तरह से रफीक के केस को हैंडल किया उसने खेल की साख को चोट पहुंचाई है, यॉर्कशॉयर की एप्रोच बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि रफीक की ओर से लगाये गये आरोप पिछले एक साल से चर्चा का विषय बना हुआ है और जिस तरह से यॉर्कशॉयर ने इसको लेकर अब तक काम किया है उससे ईसीबी बिल्कुल भी खुश नहीं है। ईसीबी ने साफ किया कि बोर्ड किसी भी तरह के भेदभाव पूर्ण रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी, खासतौर से जो क्रिकेट की साख को ठेंस पहुंचाती हैं। इसके साथ ही यॉर्कशायर बोर्ड की उम्मीदों पर खेल को लेकर खरी नहीं उतरी है।

और पढ़ें: विराट कोहली से जलते हैं रविचंद्रन अश्विन, खुद किया कारण को खुलासा

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के बयान में कहा,'ईसीबी की बैठक में यॉर्कशॉयर काउंटी क्रिकेट क्लब के मुद्दे पर चर्चा की गई, जिसमें बोर्ड के सामने एक बात साफ है कि अजीम रफीक के मामले में यॉकशॉयर काउंटी क्रिकेट क्लब से मुद्दे का हल ढूंढने में काफी लापरवाही बरती गई, जो कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट के सम्मान को चोट पहुंचा रहा है। ईसीबी इस पूरे मामले को खेल भावना और क्रिकेट की मान्यताओं के खिलाफ मानता है। क्रिकेट में किसी भी तरह के नस्लवाद और भेदभाव की कोई जगह नहीं है, और जहां भी ऐसा देखने को मिले वहां पर तुरंत फैसला लेने की जरूरत हैं। अगर यह जताना है कि क्रिकेट के खेल में सभी बराबर होते हैं तो इस मामले पर सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। जब तक वाईसीसीसी खेल के मापदंडों को सुधारने में अहम कदम नहीं उठाता और बराबरी की भावना को दर्शाने में सफल नहीं होता है तब तक यॉर्कशॉयर काउंटी क्रिकेट क्लब को अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर के बड़े मैचों की मेजबानी करने से निरस्त किया जाता है।'

ईसीबी ने यॉर्कशॉयर के साथ ही बायें हाथ के बल्लेबाज गैरी बैलेंस पर भी अनिश्चिताल तक टीम में जगह देने से रोक लगा दी है, जिन्होंने हाल ही में इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने रफीक के खिलाफ नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल किया था। गौरतलब है कि बैलेंस की ओर से इस्तेमाल किये गये शब्दों को यॉर्कशॉयर ने अपनी रिपोर्ट में बैंटर करार दिया था।

और पढ़ें: छोटी दिवाली पर हमेशा बड़ा धमाका करते हैं रोहित शर्मा, पहले भी खेल चुके हैं ऐतिहासिक पारियां

गैरी बैलेंस ने अपनी भाषा और रफीक के खिलाफ इस्तेमाल किये गये नस्लीय शब्दों को लेकर दुख जताया है और कहा कि वह अपनी ओर से इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर काफी दुखी हैं। गौरतलब है कि बैलेंस ने साल 2017 में 3 लॉयन्स के लिये अपना आखिरी मैच खेला था। बैलेंस ने इंग्लैंड के लिये साल 2013 में अपना डेब्यू किया था और देश के लिये अब तक 23 टेस्ट मैच और 16 वनडे मैचों में शिरकत की है।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 16:56 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+