Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लियाम प्लंकेट को नजरअंदाज करने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ECB को लताड़ा, बताया शर्मनाक

Michael Vaughan slams England management over liam Plunkett treatment |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से क्रिकेट को शुरु करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने लॉकडाउन के बाद उन 55 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें फिर से ट्रेनिंग शुरु करने को कहा गया था। इस लिस्ट में इंग्लैंड को पिछले साल विश्व कप जिताने वाले तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का नाम नहीं था। जहां प्लंकेट ने नाम नहीं होने को लेकर निराशा जताते हुए इंग्लैंड छोड़कर अमेरिका की टीम से खेलने की बात कही तो वहीं पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा है।

माइकल वॉन ने ईसीबी के टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना करते हुए बताया कि यह उनके लिये भी काफी अपमानजनक है कि तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट को बाहर होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिल रही है।

और पढ़ें: खुशखबरी! खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत, मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों के लिये किया बड़ा ऐलान

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर फिल टफनेल से पॉडकास्ट पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा,'फिल, क्या तुम जानते हो? उस इंटरव्यू में सबसे निराशाजनक चीज जो मैंने सुनी थी कि इंग्लैंड के विश्व कप फाइनल में खिताब के बाद उसे एक भी व्यक्ति ने फोन नहीं किया था। उसे अपने बाहर होने की खबर ट्विटर के जरिए पता चली। ऐसा पहले होता था, लेकिन क्रिकेट के इस युग में ऐसा नहीं होता। यह अपमान है।'

गौरतलब है कि लियाम प्लंकेट की पत्नी अमेरिकी हैं। हाल ही में बीबीसी रेडियो 5 लाइव पर बात करते हुए प्लंकेट ने बोर्ड के व्यव्हार पर निराशा जताते हुए कहा था कि अगर उन्हें अमेरिका में कोई मौका मिलता है तो वह इंग्लैंड छोड़कर वहां के लिये खेलने को तैयार हैं।

और पढ़ें: गर्भवती हथिनी की मौत से सहमे विराट कोहली, लिखा इमोशनल मैसेज

उन्होंने कहा,'अच्छा होगा कि मैं अपनी पत्नी के साथ अमेरिका चला जाउं और वहां किसी तरह के क्रिकेट में शामिल हो जाऊं। मेरे बच्चे अमेरिकी होंगे तो उन्हें यह बताना काफी अच्छा होगा कि मैं इंग्लैंड और अमेरिका के लिए खेला था।' हालांकि उन्हें अमेरिका के लिए खेलने के लिए वहां तीन साल की अवधि तक रहना होगा।

Story first published: Friday, June 5, 2020, 5:40 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+