गर्भवती हथिनी की मौत से सहमे विराट कोहली, लिखा इमोशनल मैसेज
नई दिल्ली। केरल में मंगलवार को एक गर्भवती हथिनी के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे देश में गुस्सा भर दिया है। केरल के मल्लपुरम इलाके में हुई इस घटना के सामने आने के बाद देश भर में लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस कुकृत्य को करने वाले लोगों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि केरल के मल्लपुरम जिले में एक गर्भवती हथिनी कुछ खाने की तलाश में जंगल से निकलकर गांव के करीब आ गई, जहां पर कुछ शरारती तत्वों ने उस गर्भवती हथिनी को जलते हुए पटाखों से भरा अनानास खिला दिया। यह पटाखे हथिनि के मुंह में फट गये जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे समेत उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें: खुशखबरी! खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत, मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों के लिये किया बड़ा ऐलान
इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से ही देश भर में गुस्से का माहौल है और इसी घटना पर कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गर्भवती हथिनी की एक पेंटिंग शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखा है और कहा कि वो इस घटना से सहम गये हैं। इसके साथ ही कोहली ने लोगों से ऐसी कायराना हरकत बंद करने की भी अपील की है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पेंटिंग को शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'केरल में जो हुआ उसे सुनकर सहम गया हूं। अपने जानवरों के साथ प्यार से पेश आएं और ऐसी कायराना हरकतों को अब खत्म करें।'
और पढ़ेंं: श्रीलंका पहुंचा मैच फिक्सिंग का जिन्न, ICC की जांच में 3 श्रीलंकाई खिलाड़ी
गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें हथिनी पानी में खड़ी है और उसके गर्भ में बच्चा दिखाई दे रहा है। विराट कोहली से पहले उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी।
आपको बता दें कि इस शर्मनाक घटना को लेकर विराट-अनुष्का समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपनी नाराजगी जताई है और कई लोगों ने इस घोर अपराध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
