Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Cricket: T20 में बाबर आजम या विराट कोहली, आंकड़ों में देखें कौन है नंबर 1 बल्लेबाज

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में अलग-अलग दौर में अलग तरह के बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। मौजूदा समय में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से दुनिया के हर प्रारूप में अपनी धौंक जमाई है तो वहीं पाकिस्तान के युवा कप्तान बाबर आजम ने भी अपनी बल्लेबाजी स्किल्स से विश्व क्रिकेट को प्रभावित किया है। मौजूदा समय में कई बार देखा गया है कि दिग्गज खिलाड़ियों ने इन दोनों की तुलना की है। किसी ने विराट कोहली को श्रेष्ठ बताया है तो किसी ने बाबर आजम को ज्यादा बेहतर बताया है। हालांकि यह एक ऐसी बहस है जिसका कोई अंत नहीं क्योंकि दोनों ही बल्लेबाज अपने देश के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और कौन सा खिलाड़ी किसकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है यह पूरी तरह से उसकी निजी राय है।

और पढ़ें: 672 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने जब मैच के लिये टाल दी थी अपनी शादी

हालांकि इस बहस को खत्म करने के लिये हमने आंकड़ों को टटोलने की कोशिश की है। मौजूदा समय में आईसीसी के दो बड़े इवेंट टी20 प्रारूप पर आधारित हैं तो हम आंकड़ों की तुलना करके जानने की कोशिश करते हैं कि इस प्रारूप में कौन सा खिलाड़ी दूसरे पर भारी है।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ अब्दुल्ल रज्जाक ने की हद पार, विश्व कप की हार पर जानें क्या बोले

T20 प्रारूप में ऐसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े

T20 प्रारूप में ऐसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े

अभी तक के करियर की बात की जाये तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक 82 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं जबकि बाबर आजम ने अभी तक 38 मैच खेले हैं। इस दौरान जहां किंग कोहली ने 50.80 की औसत से 2794 रन बनाये हैं तो वहीं बाबर आजम ने 1471 रन बनाये हैं। जहां कप्तान कोहली इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वहीं पर बाबर आजम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं।

अपने अब तक के करियर में जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 24 अर्धशतक लगाने का काम किया है तो वहीं बाबर आजम अब तक 13 अर्धशतक जड़ चुके हैं। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रारूप में एक भी शतक नहीं लगाया है।

विदेशी सरजमीं पर ऐसा रहा है प्रदर्शन

विदेशी सरजमीं पर ऐसा रहा है प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दोनों ने ही अपने-अपने देशों के लिये मैच जिताने का काम किया है। जहां बाबर आजम ने भारत के खिलाफ 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जबरदस्त पारी खेलकर अपनी टीम को खिताब जिताया था तो वहीं पर पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड एक अलग ही स्तर पर है।

टी20 प्रारूप में एशिया से बाहर खेलते हुए अगर दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो विरा कोहली का पलड़ा यहां पर भी भारी मिलेगा। विराट कोहली ने अपने अब तक के करियर में विदेशी सरजमीं पर खेलते हुए 32 मैच की 28 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान 133.79 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 6 अर्धशतक जड़े और 867 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं बाबर आजम ने एशिया से बाहर 15 मैचों में बल्लेबाजी की है और 131.26 की स्ट्राइक रेट से 5 अर्धशतक लगाने का काम किया और अब तक 592 रन बना चुके हैं।

लक्ष्य का पीछा करने में बाबर पर भारी हैं विराट कोहली

लक्ष्य का पीछा करने में बाबर पर भारी हैं विराट कोहली

वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के रनों का पीछा करने के आंकड़ों पर गौर करें तो बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिये 5 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा किया है और 124.81 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाये हैं। वहीं विराट कोहली को मैच के दौरान रनों का पीछा करने में महारत हासिल है। उन्होंने इस प्रारूप में 7 मैचों के दौरान लक्ष्य का पीछा किया है जिसमें 140.40 की आश्चर्यजनक स्ट्राइक रेट के साथ 266 बनाए हैं।

गौरतलब है कि हर क्रिकेटर अपने आप में खास होता है और उसकी बल्लेबाजी की तुलना किसी दूसरे के साथ करना उसके खेल के लिये नाइंसाफी होगी। हालांकि अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो बाबर आजम की तुलना में विराट कोहली थोड़ा आगे निकलते हुए दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच आगामी मुकाबला एशिया कप और आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है।

Story first published: Friday, June 5, 2020, 6:36 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+