672 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने जब मैच के लिये टाल दी थी अपनी शादी
नई दिल्ली। क्रिकेट को खिलाड़ियों के जुनून का दूसरा नाम भी कहा जाता है। मैदान पर कई बार देखा गया है जब खिलाड़ियों ने अपने इस जुनून के लिये कुछ अलग कर के दिखाया हो। अपने पसंदीदा खेल के लिये खिलाड़ी कुछ भी करने से हिचकिचाते नहीं हैं। कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी चोटिल होने के बावजूद अपनी टीम के लिये फिर से मैदान पर वापसी करते हैं। अपने देश के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिये कई बार खिलाड़ियों ने खास कुर्बानी दी, जैसे- माता या पिता में किसी की मौत हो जाने पर भी अपने देश के लिये खेलने के कर्तव्य को निभाना। इस फेहरिस्त में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी नशीम शाह का नाम है।
और पढ़ें: इयोन मोर्गन से कप्तानी छीनकर इस खिलाड़ी को देना चाहते हैं एंड्रयू फ्लिंटॉफ
पर क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड के लिये एक ऐसा क्रिकेटर भी हुआ है जिसने देश के लिये टेस्ट मैच खेलने के चलते अपनी शादी को ही टाल दिया। सबसे खास बात यह है कि इस खिलाड़ी को उस मैच के बाद दोबारा कभी भी टीम में खेल पाने का मौका नहीं मिला।
और पढ़ें: भारत के खिलाफ अब्दुल्ल रज्जाक ने की हद पार, विश्व कप की हार पर जानें क्या बोले

क्रिकेट के लिये टाल दी शादी
इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के ऑलराउंडर खिलाड़ी टॉनी पाइगट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट मैच खेलने के लिये अपनी शादी को टाल दिया। लंदन में 4 जून 1958 को जन्मे एंथनी चार्ल्स शैकल्टन पाइगट ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में सिर्फ एक ही मैच खेला और वह भी अपनी शादी वाले दिन।
उल्लेखनीय है कि एंथनी अपनी शादी की तैयारियां कर रहे थे और न्यूजीलैंड दौरे पर खिलाड़ी के चोटिल होने के चलते टॉनी को दूसरे टेस्ट मैच के लिये बुला लिया गया है, जिसके बाद उन्होंने शादी टाल दी और मैच खेलने जा पहुंचे। 6 फुट 1 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने अपने इकलौते मैच में नाबाद 8 रन बनाए और 2 विकेट झटके।

डेब्यू मैच ही बन गया आखिरी मैच
साल 1984 में इंग्लैंड की टीम को 4 टेस्ट मैच की सीरीज के लिये न्यूजीलैंड का दौरा करना था। पहले मैच में शामिल नहीं होने के चलते टॉनी की शादी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन होना तय था लेकिन तभी इंग्लैंड की टीम से उन्हें मौका मिला जिसके बाद उन्होंने शादी को टाल दिया। हालांकि इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को पारी और 132 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चटकाये 672 विकेट
इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 82 और 93 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉनी के लिये इंग्लैंड का उनका पहला मैच ही आखिरी भी बन गया। इसके बाद उन्हें दोबारा फिर कभी टीम में मौका नहीं मिला। इसके बाद टॉनी पाइगट ने काउंटी टीम ससेक्स के साथ करार किया और कई मैचों में अपनी तेज गेंजबाजी के दम पर टीम को जीत भी दिलाई। उन्होंने करियर में 260 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें कुल 672 विकेट अपने नाम किये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
