For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: राशिद खान ने लगाया ODI इतिहास का सबसे तेज अनचाहा शतक

नई दिल्ली। विश्व कप के 24वें मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड का मैदान अफगान गेंदबाजों के लिए क्रबगाह साबित हुआ। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 397 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। एक बार फिर से इंग्लिश टॉप ऑर्डर ने विपक्षी गेंदबाजी क्रम की परते उधेड़कर बल्लेबाजी की नई गाथा लिख दी। इंग्लैंड के लिए कप्तान इयान मार्गन ने केवल 71 गेंदों पर 148 रन ठोक दिए जिसमें उन्होंने चौके से कम और छक्कों से ज्यादा बातें की। मार्गन ने इस पारी में केवल 4 चौके लगाए लेकिन छक्कों की संख्या पूरे 17 थी।

राशिद की हुई निर्मम 'कुटाई'

राशिद की हुई निर्मम 'कुटाई'

इस मैच में अफगानिस्तान को सबसे बड़ा दर्द राशिद खान की गेंदों की कल्पना से भी परे की धुनाई ने दिया। अफगानिस्तान के साथ-साथ आधुनिक क्रिकेट के भी सबसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों में शुमार राशिद का अंग्रेजों के सामने ये हाल हो जाएगा ऐसा तो खुद राशिद ने भी कभी नहीं सोचा होगा। अफगानिस्तान के सबसे महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले राशिद की गेंदों ने अग्रेजों को खूब लुभाया और मॉर्गन एंड कंपनी ने भी इस मौके पर चौका नहीं सीधा छक्का मारकर फायदा उठाया।

मैनचेस्टर में जमकर हुई मॉर्गन के छक्कों की बरसात, तर हो गया अफगानिस्तान

ODI में 100 रन लुटाने वाले पहले स्पिनर

ODI में 100 रन लुटाने वाले पहले स्पिनर

राशिद ने इस मैच में 9 ओवर में 110 रन पिटवाए और उनको दूर-दूर तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। उन्होंने जैसे ही 8.1 ओवर गेंदबाजी की तो उनके नाम एक कारनामा भी जुड़ गया। राशिद अब दुनिया में एक गेंदबाज के तौर पर सबसे तेजी से शतक पिटवाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 8.1 ओवर में 100 रन लुटवाकर ये काला रिकॉर्ड अपने नाम किया। राशिद के कारनामों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है। वे इसी के साथ विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मार खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इतना ही नहीं राशिद दुनिया के ऐसे पहले स्पिनर बन गए हैं जिनकी गेंदों पर ODI क्रिकेट के इतिहास में 100 से ज्यादा रन बने हैं।

अंग्रेजों ने तबियत से लिखे राशिद के नाम 'काले' रिकॉर्ड

अंग्रेजों ने तबियत से लिखे राशिद के नाम 'काले' रिकॉर्ड

अगर आप सोच रहे हैं कि इतना काफी है तो कृपया रुकिए क्योंकि राशिद के नाम अंग्रेजों ने और भी अद्भुद काले रिकॉर्ड लिखवाए हैं। इस मैच में राशिद की गेंदों पर 11 छक्के पड़े जो ODI क्रिकेट के इतिहास में किसी भी गेंदबाज को पड़े सबसे ज्यादा छक्के हैं। इनमें से 7 छक्के तो अकेले कप्तान मॉर्गन ने ही जड़ दिए। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा ODI के इतिहास में एक गेंदबाज पर लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। वैसे राशिद की किस्मत अच्छी रही कि उन्होंने पूरे 10 ओवर नहीं किए वर्ना वे ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज भी बन जाते। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड माइकल लुईस के नाम है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में 113 रन दिए थे और पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की थी।

VIDEO: जब कॉट्रेल की थ्रो पर फटी रह गईं तमीम इकबाल की आंखें, ऐसे हुए रन आउट

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 1:34 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+