Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रेसिज्म केस में माइकल वॉन को लगा बड़ा झटका, अब आदिल राशिद ने भी की तय किये आरोप

नई दिल्ली। रेसिज्म विवाद के चलते इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशयर पिछले कुछ समय से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते हाल ही में ईसीबी ने इस क्लब और यहां के मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और बड़े मैचों की मेजबानी पर रोक भी लगा दी है। उल्लेखनीय है कि इंग्लिश काउंटी क्लब यॉर्कशॉयर पर एशियाई मूल के खिलाड़ियों के खिलाफ इंग्लिश मूल के खिलाड़ियों की ओर से नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद बैंटर बता कर रफा-दफा करने की कोशिश का मामला सामने आया है, जिसके बाद ईसीबी ने यह फैसला लिया। ईसीबी के इस फैसले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को भी रेसिज्म के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें: IPL 2022 में डेविड वॉर्नर पर कौन सी टीम लगायेगी दांव, ब्रैड हॉग ने नीलामी को लेकर की भविष्यवाणी

यॉर्कशयर के क्रिकेट क्लब में माइकल वॉन की कप्तानी में खेल चुके क्रिकेटर अजीम रफीक ने इस पूर्व कप्तान पर अपने खिलाफ नस्लीय बयान दिये जाने का आरोप लगाया है। रफीक ने इस पर साफ किया कि यॉर्कशयर की टीम में रेसिज्म होना आम बात है। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के अलावा कप्तान माइकल वॉन के भी शामिल होने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने कहा था कि तुम लोगों की संख्या काफी ज्यादा हो रही हैं, हमें इस बारे में कुछ करने की दरकार है।

और पढ़ें: '2-3 दिन तक कुछ समझ नहीं आया', T20 WC की टीम में शामिल नहीं किये जाने पर छलका चहल का दर्द

आदिल राशिद ने भी कि आरोपों की पुष्टि

आदिल राशिद ने भी कि आरोपों की पुष्टि

हालांकि माइकल वॉन ने इन आरोपों से पूरी तरह से इंकार किया है, लेकिन इससे उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं क्योंकि इन आरोपों के बाद बीबीसी ने अपने शो द टफर्स और वॉन क्रिकेट शो से पूर्व कप्तान को बाहर कर दिया। अब इस मामले में नया मोड़ आया है जिसमें माइकल वॉन को बड़ा झटका लगा है।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी आदिल राशिद ने माइकल वॉन के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि की है और कहा कि उन्होंने पूर्व कप्तान के मुंह से यह चीज सुनी थी। राशिद ने साफ किया कि 2009 में माइकल वॉन ने एशियाई मूल के कई खिलाड़ियों पर इस तरह के सवाल उठाये थे।

समाज में कैंसर की तरह है रेसिज्म

समाज में कैंसर की तरह है रेसिज्म

इंग्लैंड के लिये यूएई में खेली गई टी20 विश्वकप की टीम का हिस्सा रहे आदिल राशिद ने मामले में अपना पूरा समर्थन देने की शपथ लेते हुए रेसिज्म को समाज के लिये कैंसर बताया जिसे खत्म करने की जरूरत है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए कहा,'जीवन के हर विभाग में रेसिज्म कैंसर की तरह है और दुर्भाग्य से यह प्रोफेशनल खेल में भी देखने को मिलता है। यह कुछ ऐसी चीज है जिसे खत्म करने में समय लगेगा। मैं ज्यादा से ज्यादा अपने खेल पर फोकस करना चाहता हूं और ऐसी चीजों से बचता हूं जो टीम के लिये हानिकारक साबित हूं लेकिन मैं यह कह सकता हूं की अजीम रफीक ने माइकल वॉन को लेकर जो भी दावे किये हैं वह सच हैं और उन्होंने यह बयान एशियाई मूल के खिलाड़ियों के ग्रुप को लेकर दिया था।'

ईसीबी उठा रही सकारात्मक कदम

ईसीबी उठा रही सकारात्मक कदम

उन्होंने कहा,'मैं यह जानकार काफी खुश हूं कि एक संसदीय समिति परिस्थितियों को सुधारने के लिये काम कर रही है और उन लोगों पर कार्रवाई कर रही है जो संस्थानिक स्तर पर ऐसे बदलाव में बाधा बन रहे हैं। यह सकारात्मक सुधार है। मैं किसी भी तरह के आधिकारिक प्रयास का हिस्सा बनकर खुश हूं और जब समय सही होगा तो अपना योगदान होगा। फिलहाल यह मामले निजी प्रकृति के हैं और मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहूंगा। मैं आपसे यही विनती करूंगा कि मेरी निजता का सम्मान करें और मुझे मेरे खेल पर ध्यान लगाने दें।'

Story first published: Monday, November 15, 2021, 19:38 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+