For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स ने बताया क्वरेंटाइन में कैसे बितायें वक्त, नहीं होंगे बोर

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के चलते इन दिनों सब कुछ थम सा गया है। खेल जगत के भी दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों घर पर या परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। घर में खाली होने और मैदान से दूर रहने के चलते इन खिलाड़ियों के डेली रूटीन में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लोगों को घर पर रहते हुए बोर न होने की कुछ टिप्स दी हैं और साथ ही क्वारेंटाइन में अपने पूरे दिन का शेड्यूल भी जारी किया है कि वो कैसे घर पर अपना वक्त बिता रहे हैं।

और पढ़ें: संजय मांजरेकर ने बताया कौन है भारत के नंबर 4 और 5 पोजिशन के बेस्ट बल्लेबाज

बेन स्टोक्स ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने पूरे दिन का शेड्यूल शेयर करते हुए लोगों को घर पर की जा सकने वाली टिप्स के बारे में बताया है। इस पोस्ट में बेन स्टोक्स ने कई सारी गतिविधियों का जिक्र किया है, और कहा कि दूसरे लोग भी ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'ऐसे में जब बच्चों के स्कूल बंद है तो ये चीजें किसी भी माता-पिता को इस मुश्किल समय में बहुत काम आ सकता है ताकि वे घर में सहम महसूस करें।'

और पढ़ें: PSL 2020: पीसीबी का बड़ा ऐलान, बताया- कब होंगे टूर्नामेंट के बचे मैचों का आयोजन

बेन स्टोक्स ने बताया कि क्वारेंटाइन के दौरान घर पर वह पूरे दिन क्या-क्या करते हैं और दूसरे लोगों से भी ऐसा ही करने की उम्मीद रखते है।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड से लौटने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। गिलेस्पी इंग्लैंड में ससेक्स काउंटी टीम के मुख्य कोच थे, जहां वह टीम को कोचिंग दे रहे थे।

और पढ़ें: सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर बताया जूनियर रैना का नाम

गौरतलब है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोनावायरस के खतरों को देखते हुए पिछले सप्ताह ही घोषणा की थी कि 28 मई तक देश में कोई भी पेशेवर क्रिकेट नहीं खेली जाएगी। गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने खुद को 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर लिया है।

Story first published: Monday, March 23, 2020, 20:05 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+