संजय मांजरेकर ने बताया कौन है भारत के नंबर 4 और 5 पोजिशन के बेस्ट बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में जहां दुनिया भर में अपना दबदबा बनाया हुआ है वहीं पिछले 7 साल में एक भी आईसीसी टूर्नामेंट न जीत पाने की कसक भारतीय टीम के लिये उस घाव की तरह हो गया है जो भर ही नहीं रहा। हालांकि इसका बड़ा कारण रहा है भारतीय टीम के मध्यक्रम से युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे बल्लेबाजों का नदारद होना। इंग्लैंड में पिछले साल आयोजित हुए वनडे विश्व कप के दौरान भी भारतीय टीम के लिये यह बड़ा सवाल था कि नंबर 4 और नंबर 5 पर किस बल्लेबाज को मौका दिया जाये जो मैच जिता सके। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को लगता है कि भारतीय टीम की तलाश पूरी हो गई है।
और पढ़ें: विराट कोहली नहीं बाबर आजम बनना चाहता है यह खिलाड़ी, जानें क्यों
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस वक्त सब लोग अपने घरों में बंद हैं और सोशल मीडिया के जरिये एक दूसरे से संपर्क में हैं। इसी को देखते हुए संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस समय चौथे और पांचवे स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिये बेस्ट हैं।
और पढ़ें: सुरेश रैना के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो शेयर कर बताया जूनियर रैना का नाम

संजय मांजरेकर ने बताया 5 नंबर पर किससे करानी चाहिये बल्लेबाजी
संजय मांजरेकर से जब फैन ने पूछा कि वनडे मैचों में भारतीय टीम के लिये 5वें नंबर पर कौन सा बल्लेबाज बेस्ट है तो जवाब में मांजरेकर ने कहा कि फिलहाल लोकेश राहुल को ही इस क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। उल्लेखनीय है कि लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल समाप्त हुई सीरीज में टीम के लिये 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की थी और काफी सारे रन भी बनाये थे।
उन्होंने कहा ,' मुझे लगता है कि फिलाहाल वनडे मैचों में लोकेश राहुल को ही भारतीय बल्लेबाली क्रम में पांचवें स्थान पर उतरना चाहिये, हालांकि साथ ही भारतीय टीम प्रबंधन को सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों के विकल्प को ढूंढते रहना होगा।'

टी20 विश्व कप में 4 और 5 नंबर पर किसे खिलाना होगा बेस्ट
इसके बाद जब संजय मांजरेकर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर सवाल किया गया कि इस टूर्नांमेंट में आपके हिसाब से 4 और 5 नंबर पर कौन सा बल्लेबाज उपयुक्त है?
इसके बाद मांजरेकर ने कहा,' टी20 विश्व कप के लिये श्रेयस अय्यर चौथे नंबर और हार्दिक पांड्या को पांचवे नंबर के लिये सबसे सटीक विकल्प हैं।'

बताया रणजी में मुंबई का क्यों रहा खराब प्रदर्शन
इस दौरान संजय मांजरेकर ने यह भी बताया कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का लचर प्रदर्शन क्यों रहा। उन्होंने कहा कि मुंबई के खराब प्रदर्शन के पीछे असाधारण नेतृत्व की कमी के कारण टीम का यह हाल है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने अपनी कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया। वह पिछले कुछ साल से बीसीसीआई की कमेंट्री पैनल के नियमित सदस्य रहे हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में वनडे सीरीज के दौरान बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से अनुपस्थित रहे। इसके बाद कई सवाल उठे और फिर खबर आई कि अब वह बीसीसीआई के कमेंट्री पैनल से बाहर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
