For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किरन मोरे का खुलासा, सुनील गावस्कर से डरती थी पूरी भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूरे विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लेकर कई खुलासे किये। किरण मोरे ने सुनील गावस्कर की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि अगर कोई उन्हें अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करता देख ले तो वह यकीन नहीं कर सकता था कि यह खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकता है। इसके अलावा किरन मोरे ने बताया कि सुनील गावस्कर जितने अच्छे बल्लेबाज रहे हैं उतने ही ज्यादा गुस्सैल खिलाड़ी थे।
किरन मोरे के अनुसार पूरी भारतीय टीम उनके गुस्से से डरती थी और इसी कोशिश में रहती थी कि जब सुनील गावस्कर गुस्से में हों तो उस दौरान कोई भी उनका सामना न करे।

और पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हो रही फजीहत, नहीं मिल रहा स्पॉन्सर

भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि सुनील गावस्कर को मैदान पर आउट होना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह अक्सर आउट होने के बाद काफी गुस्से में आ जाते थे। इस कारण पूरी टीम उनसे छुपने की कोशिश करने में लगी रहती थी।

इस बारे में एक किस्सा सुनाते हुए किरन मोरे ने कहा,'मैंने गावस्कर के साथ वेस्ट जोन के लिए एक साथ काफी घरेलू क्रिकेट के मैच खेले। मुझे याद है वानखेडे का एक टेस्ट मैच मैं सुनील 40 या 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो ड्रेसिंग रूम में कोई नहीं था। हर कोई मैदान के किसी ना किसी कोने में भागता दिख रहा था और उनसे बचने की कोशिश कर रहा था। वह काफी गुस्से में थे। अगर वह 10-15 रन बनाकर आउट होते थे तो उन्हें उतना गुस्सा नहीं आता था लेकिन पिच पर एक घंटा बिताने के बाद जब वह आउट होते तो हमेशा कहते मैं कैसे आउट हो सकता हूं।'

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया टीम का ऐलान, इन 13 खिलाड़ियों को मिली जगह

गौरतलब है कि किरन मोरे ने अपने जमाने में सुनील गावस्कर के साथ कई घरेलू मैच खेले हैं। मोरे के अनुसार सुनील गावस्कर की सबसे बड़ी ताकत थी उनकी एकाग्रता, जिसके दम पर वह किसी भी मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकते थे।

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 14:14 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+