For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

69 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर जुड़वा भाइयों ने दोहराया इतिहास, देखें रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ ही घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई है। कोरोना के बीच जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी के साथ ही कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने और बनाने का काम किया तो वहीं पर घरेलू क्रिकेट ने भी वापसी के साथ ही 69 साल पहले बने इतिहास को दोहराने का काम किया है। क्रिकेट के मैदान पर यूं तो कई बार जुड़वा भाइयों को एक साथ मैदान पर खेलते देखा गया है लेकिन ऐसा बहुत कम हुआ है कि जब एक ही मैच में दोनों भाइयों ने पहले गेंद और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाने का काम किया है।

और पढ़ें: IPL 2018 में नहीं खेलने को लेकर मिशेल स्टार्क ने बीमा कंपनी से किया समझौता, 9 करोड़ का था दावा

मंगलवार को 69 साल बाद इंग्लैंड की फर्स्ट क्लास चैंपियनशिप बॉब विलिस ट्रॉफी में यह कारनामा एक बार फिर से देखने को मिला जिसमें समरसेट की टीम के लिये खेलने वाले क्रेग ओवर्टन और जेमी ओवर्टन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी।

और पढ़ें: IPL 2020 के टाइटल स्पॉन्सर के लिये BCCI ने मांगे आवेदन, सामने रखी 300 करोड़ की शर्त

69 साल पहले हुआ था यह कारनामा

69 साल पहले हुआ था यह कारनामा

क्रिकेट के मैदान पर यह कारनामा आखिरी बार 69 साल पहले 1951 में हुआ था, जहां पर इंग्लैंड के एलेक बेडसर और एरिक बेडसर के जुड़वा भाइयों ने ग्लैमरगन के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले अर्धशतक लगाया और फिर 4-4 विकेट भी चटकाये थे। समरसेट के लिये खेलते हुए क्रेग और जेमी ओवर्टन ने पहले अर्धशतक लगाया और फिर 4-4 विकेट लेने का कारनामा किया।

समरसेट के लिये ऐसा रहा ओवर्टन ट्विन्स का प्रदर्शन

समरसेट के लिये ऐसा रहा ओवर्टन ट्विन्स का प्रदर्शन

समरसेट के लिये दूसरी पारी में खेलते हुए क्रेग ओवर्टन ने 53 और जेमी ओवर्टन ने 68 रनों की पारी खेली। वहीं पहली पारी में क्रेग ओवर्टन ने महज 12 रन देकर 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था जबकि जेमी ओवर्टन ने दूसरी पारी में 4 विकेट झटक कर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया।

अब तक ऐसा रहा है करियर

अब तक ऐसा रहा है करियर

आपको बता दें कि जेमी ओवर्टन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में अब तक 66 फर्स्ट क्लास मैचों में 176 विकेट हासिल कर लिये हैं जबकि क्रेग ओवर्टन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर में 91 फर्स्ट क्लास मैचों में शिरकत की है और इस दौरान 303 विकेट हासिल कर लिये हैं। इस दौरान क्रेग ओवर्टन इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट और एक वनडे मैच खेल चुके हैं जबकि जेमी का अभी राष्ट्रीय टीम के लिये डेब्यू करना बाकी है।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 15:49 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+