विराट की 'चाल' से जहीर भी हुए 'नाराज', पंत और श्रेयस के बैटिंग ऑर्डर पर कही बड़ी बात
नई दिल्ली : टीम इंडिया जिस नंबर-4 की तलाश को एक अनंत खोज बना चुकी है और जिस खिलाड़ी की कमी को वर्ल्ड कप हार की वजह बताया गया था उस स्लॉट के साथ विराट कोहली ने फिर से छेड़छाड़ शुरू कर दी है। इस स्लॉट पर पिछले चार सालों में लगभग 14 खिलाड़ियों का आजमाया गया लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात रहा। कोहली कथित तौर पर अपने 'फेवरेट' ऋषभ पंत को इस स्लॉट पर फिक्स करना चाहते हैं लेकिन उनके आउट होने के तरीके और गैर जिम्मेदाराना शॉर्ट चयन की वजह से कई क्रिकेट दिग्गज उन्हें इस जगह का सही दावेदार नहीं मानते हैं। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के बाद अब पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बताया कि टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का सही बल्लेबाजी क्रम क्या होना चाहिए।

अय्यर ने दिखाई समझदारी
विंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित और धवन के जल्द आउट होने के बाद ऋषभ पंत के पास शानदार मौका था कि वो नंबर-4 पर अपनी दावेदारी पेश करें और एक बड़ी पारी खेलें लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आए। इस मैच में भी उन्होंने अपने पुराने रवैए को दोहराया और खराब शॉर्ट खेलकर आउट हुए वहीं लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर बड़ी सूझबूझ के साथ शतकीय साझेदारी की और क्रिकेट एक्सपर्ट और विश्लेषकों को बहस का एक नया मुद्दा दे दिया। पंत ने 35 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली वहीं अय्यर ने 68 गेंदों में विपरीत परिस्थिति में 71 रन बनाए। अब इन दोनों बल्लेबाजों को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए इस पर जहीर खान ने अपनी राय दी है।
READ MORE : कोहली की वो बात जिसे मान कर श्रेयस अय्यर ने दिखाया नंबर-5 पर अपना दम

जहीर ने दी अपनी राय
टीम इंडिया में नंबर-4 और 5 दो ऐसे स्पॉट हैं जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है। विंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में ऋषभ पंत जिस तरह आउट हुए उसके बाद उनके बल्लेबाजी स्लॉट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी पंत और अय्यर की बल्लेबाजी स्लॉट को लेकर एक राय दी है। उन्होंने कहा "विराट ने टॉस के दौरान यह कहा था कि नंबर-4 एक ऐसा स्लॉट है जहां खिलाड़ियों का आजमाया जा सकता है। अगर आप पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया में चले आ रहे ट्रेंड को देखें तो आप पाएंगे कि जिस किसी ने किसी और स्लॉट पर बढ़िया रन बनाए हैं उसे नंबर-4 पर प्रमोट किया गया है। श्रेयस अगर लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हैं और बेहतर परफॉर्म करते हैं तो वो ऑटोमैटिक इस नंबर पर प्रमोट हो जाएंगे।"

पंत की भूमिका तय करें विराट
ऋषभ पंत के नंबर-4 स्लॉट पर बात करते हुए जहीर खान ने कहा "अगर विराट कहते हैं कि ऋषभ पंत उनके नंबर-4 हैं और उन्होंने जैसा कहा है तो इस जगह विराट को पंत को कम से कम 15-20 पारियों में मौका दिया जाना चाहिए। कोहली को पंत को सिर्फ मौका ही नहीं देना होगा बल्कि उन पर विश्वास भी करना होगा। पंत एक पॉवर हिटर हैं उनमें वो क्षमता है कि अगर बोर्ड पर रन पहले से लगे हों तो वो स्लॉग ओवर में बड़ी पारी खेल सकते हैं। लेकिन यह कप्तान को तय करना होगा कि वो पंत को किस भूमिका में देखना चाहते हैं।" जहीर ने कहा "अगर अय्यर को नंबर-4 पर प्रमोट किया जाता है तो पंत ऑटोमैटिक तेज खेलेंगे और यह उनका नैचुरल गेम भी है. उन्हें अपने गेम को प्लान करने का मौका मिलेगा और टीम के लिए वो बेहतर साबित होंगे।"
क्या सुलझ गई है नंबर चार की गुत्थी, श्रेयस करेंगें पंत की छुट्टी?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
