Viral Video: धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगा रही 7 साल की बच्ची, पूनम यादव ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी पिछले साल विश्व कप के बाद से लंबे ब्रेक पर चल रहे हैं। हालांंकि इस बीच फैन्स में उनके प्रति दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। धोनी ने अपने करियर के दौरान लाखों युवाओं को प्रेरणा दी है और अपनी बल्लेबाजी शॉट से लोगों का दिल जीतने का भी काम किया है। इस दौरान उनके फैन्स के बीच धोनी का एक क्रिकेटिंग शॉट काफी मशहूर हुआ है 'हेलिकॉप्टर शॉट'। यह धोनी ही हैं जिन्होंने अपने इस शॉट के जरिये यॉर्कर की गेंद को बाउंड्री तक कैसे पहुंचाया जाये लोगों को सिखाया।
विश्व क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने धोनी के इस शॉट की नकल करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक 7 साल की बच्ची परी शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह धोनी के इस मशहूर शॉट की जबरदस्त नकल करती नजर आ रही है।
और पढ़ें: जब मोहम्मद आसिफ के खिलाफ लक्ष्मण की हालत हो गई थी खराब, शोएब अख्तर ने सुनाया किस्सा
महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज लेग स्पिनर पूनम यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से परी शर्मा के इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में बच्ची अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करती नजर आ रही है और हेलिकॉप्टर शॉट लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर खुद पूनम यादव भी काफी हैरान रह गई।
गौरतलब है कि मैदान पर कई बार धोनी को यह शॉट लगाते देखने वाले बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि पूर्व कप्तान को यह शॉट किसने सिखाया। बहुत लोगों का मानना है कि उन्हें यह शॉट मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सिखाया जो कि गलत है।
और पढ़ें: 672 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने जब मैच के लिये टाल दी थी अपनी शादी
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को यह हेलिकॉप्टर शॉट उनके बचपन के करीबी दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था जो कि खुद भी बहुत अच्छे से इस शॉट को खेलते थे। इस बात का जिक्र धोनी की फिल्म 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है।
देखें वीडियो:
This is crazy! 🤯🤯 @msdhoni @ImRaina @BCCI 🚁 pic.twitter.com/lUkq1tReSR
— Poonam Yadav (@poonam_yadav24) June 4, 2020
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
