For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब मोहम्मद आसिफ के खिलाफ लक्ष्मण की हालत हो गई थी खराब, शोएब अख्तर ने सुनाया किस्सा

नई दिल्ली। मौजूदा समय में दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। ऐसे में खेल जगत से जुड़े दिग्गज खिलाड़ी अपने करियर के पुराने दिनों को याद करते हुए फैन्स के साथ मजेदार किस्से शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सुनाया। शोएब अख्तर का किस्सा साल 2006 में पाकिस्तान दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची भारतीय टीम से जुड़ा है। इस सीरीज के पहले 2 मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम को कराची में खेले गये ऐतिहासिक टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था और पाकिस्तान ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था।

और पढ़ें: 672 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने जब मैच के लिये टाल दी थी अपनी शादी

कराची में खेले गये इस मैच की जब भी बात होती है तो भारतीय फैन्स को तेज गेंदबाज इरफान पठान की हैट्रिक याद आती है हालांकि इस मैच में काफी कुछ यादगार घटा था। इस बीच शोएब अख्तर ने इसी मैच से जु़ड़ा किस्सा सुनाया कि कैसे तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के सामने महान टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के पसीने छूट गये थे और उनकी हालत खस्ता हो गई थी।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ अब्दुल्ल रज्जाक ने की हद पार, विश्व कप की हार पर जानें क्या बोले

दोनों पारी में लक्ष्मण हुए क्लीन बोल्ड

दोनों पारी में लक्ष्मण हुए क्लीन बोल्ड

कराची में खेले गये इस टेस्ट मैच की शुरुआत काफी शानदार रही । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान ने मैच के पहली ही तीन गेंद पर सलमान बट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट करके टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक लेने का कारनामा किया। हालांकि पाकिस्तान की टीम इसके बाद वापसी करने में सफल रही। जीरो के स्कोर पर 3 विकेट खोने के बावजूद पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 245 रन बनाये तो वहीं भारतीय टीम जवाब में 238 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इस मैच में पाकिस्तान के लिये मोहम्मद आसिफ तुरुब का इक्का साबित हुए थे जिन्होंने अपनी पारी में 4 विकेट हासिल किये थे और भारतीय टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को दोनों पारियों में क्लीन बोल्ड किया था।

अख्तर ने बताया क्यों बिखर गया था भारतीय टीम का मध्यक्रम

अख्तर ने बताया क्यों बिखर गया था भारतीय टीम का मध्यक्रम

ईएसपीएनक्रिकइंफो के वीडियोकास्ट पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से बात की जिन्होंने बताया कि उस मैच में आखिर क्यों भारतीय क्रिकेट टीम का मध्यक्रम बिखर गया था और वीवीएस लक्ष्मण आसिफ का सामना करने से घबरा रहे थे।

कराची में खेले गये इस मैच को याद करते हुए अख्तर ने कहा,'उस मैच में लक्ष्मण को समझ ही नहीं आ रहा था कि वो आसिफ का सामना कैसे करें। उस मैच में राहुल द्रविड़ कप्तान थे और लक्ष्मण उस मैच की पहली पारी में द्रविड़ के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे, हालांकि वह ज्यादा देर साथ नहीं निभा सके और महज 19 रन बनाकर बोल्ड हो गये।'

मोहम्मद आसिफ की गेंदबाजी से घबरा गये थे लक्ष्मण

मोहम्मद आसिफ की गेंदबाजी से घबरा गये थे लक्ष्मण

संजय मांजरेकर के साथ गेंदबाजी के टैलेंट पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने कराची टेस्ट को याद किया और बताया कि कैसे मोहम्मद आसिफ की गेंदबाजी के चलते न सिर्फ भारत का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया था बल्कि वीवीएस लक्ष्मण फ्रस्टेट हो गये थे।

उन्होंने कहा, 'यह टैलेंट होता है, सामान्य तौर पर यह जन्म के साथ से ही आपके अंदर होता है, फिर आपके अंदर गेंदबाजी सेंस हो या नहीं। जैसे कि मोहम्मद सामी और मोहम्मद आसिफ को ले लीजिए, अगर ये दोनों तेज गेंदबाज लंबे समय तक खेलते तो ये हर किस्म की गेंदबाजी कर पाते। दुनिया ने मुझे गेंदबाजी करते हुए देखा है। अगर आपको तेज गेंदबाजी की आर्ट देखनी है तो आप मोहम्मद आसिफ को गेंदबाजी करते हुए देखिए, तब आप कहेंगे गेंदबाजी इसको कहते हैं। वीवीएस लक्ष्मण कराची टेस्ट में फ्रस्ट्रेट हो गए थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करना क्या है। उन्हें वो गेंद समझ ही नहीं आ रही थीं, जो उन्हें फेंकी जा रही थीं।'

लक्ष्मण की तरह डिविलियर्स भी हुए थे परेशान

लक्ष्मण की तरह डिविलियर्स भी हुए थे परेशान

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 599 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था और भारत के सामने 607 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम 265 रनों पर ऑल आउट हो गई थी और पाकिस्तान की टीम ने 341 रनों की विशाल जीत हासिल की थी। मोहम्मद आसिफ ने इस मैच की दूसरी पारी में भी 3 विकेट हासिल किये थे और इस मैच में 7 विकेट हासिल किये।

उन्होंने आगे कहा, 'यही हाल एबी डिविलियर्स का भी था, तो गेंदबाजी करने की आर्ट भी टैलेंट है। बहुत सारे गेंदबाज आते हैं गेंदबाजी करते हैं और चले जाते हैं। आप प्रैक्टिस के साथ अपनी गेंदबाजी में सटीक हो सकते हैं, लेकिन सूझबूझ में नहीं।'

Story first published: Friday, June 5, 2020, 6:35 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+