For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के हाथों साफ हुआ श्रीलंका का सूपड़ा तो भड़के फैन्स, शुरू किया अनफॉलो करो कैंपेन

नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला गया जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 91 रनों की जीत हासिल कर सीरीज को 3-0 से जीतने का काम किया। श्रीलंका की टीम के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले बोर्ड के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हो रही टकराव के बाद अब सोशल मीडिया पर फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह हार का सामना करने के बाद श्रीलंकाई टीम के फैन्स गुस्से में हैं और उन्होंने अपनी क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ अनफॉलो करो कैंपेन शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को लगातार 5वीं टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था। टी20 सीरीज में लगातार पांचवी सीरीज हार के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है।

और पढ़ें: T20 विश्व कप में जानें कैसा होगा भारतीय टीम का पेस अटैक, आकाश ने बताया मोहम्मद शमी को जगह न मिलने का कारण

'न्यूजसेंटर डॉट एलके' में छपी रिपोर्ट के अनुसार फैन्स की ओर से शुरू किये गये इस कैंपेन का मकसद श्रीलंका की क्रिकेट टीम के लिये लगातार फेल हो रहे खिलाड़ियों को अपने वैरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंटस से अनफॉलो करना है। इस फेहरिस्त में हजारों फैन्स ने कुशल मेंडिस, दनुष्का गुणथालिका का बॉयकाट किया जा रहा है।

इतना ही नहीं फैन्स सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई टीम को लेकर लगातार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं और श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैचों को टीवी पर न देखने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर एक फैन ने अपने ट्विटर पर लिखा कि सभी फेल क्रिकेटर्स को अनफॉलो करो और अगर यह देश के लिये प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो इनको सोशल मीडिया पर भाव नहीं मिलना चाहिये।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: 72 रनों की पारी खेल मिताली राज ने मनाया 22 साल पूरे होने का जश्न, खास लिस्ट में हुई शामिल

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा और सीरीज में उसे एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की तो दूसरे मैच में 5 विकेट से हराने का काम किया तो वहीं पर आखिरी मैच में 89 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अब दोनों टीमों के बीच 29 जून से 3 मैचो की वनडे सीरीज खेली जानी है।

Story first published: Sunday, June 27, 2021, 21:56 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+