For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: लॉर्डस टेस्ट में फिर चला एंडरसन का जादू, भारत को 364 रन पर समेटा

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड के लिये उसके सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक बार फिर से संकटमोचक बनकर उतरे हैं। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हालांकि रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सिर्फ 3 विकेट खोये थे और 276 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मानों भारतीय टीम पहली पारी में कम से कम 450 रनों का स्कोर खड़ा करेगी।

हालांकि जेम्स एंडरसन ने ऐसा होने नहीं दिया और अपने टेस्ट करियर का 31वां 5 विकेट हॉल लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेला और महज 364 रनों पर समेट दिया। इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वाले इस गेंदबाज ने 29 ओवर की गेंदबाजी की और 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा, दूर की लोगों की बड़ी गलतफहमी

भारतीय टीम के लिये रोहित शर्मा (83) और केएल राहुल (129) ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 126 रनों की साझेदारी की। हालांकि जेम्स एंडरसन ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर न सिर्फ अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई बल्कि अपने पहले ओवरसीज शतक की ओर बढ़ रहे रोहित शर्मा को भी वापस पवेलियन भेज दिया।

यहां से पुजारा और केएल राहुल के बीच 24 रनों की साझेदारी हो सकी थी कि जेम्स एंडरसन ने पुजारा को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना दूसरा विकेट हासिल किया। वहीं पर पहले दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ऑली रॉबिन्सन ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली का विकेट लेकर भारत को तीसरा बड़ा झटका।

दूसरे दिन जब मैच शुरू हुआ तो भारतीय टीम को केएल राहुल से अपनी शतकीय पारी को आगे बढ़ाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद थी, हालांकि ऑली रॉबिन्सन ने अपने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर डॉम सिब्ले के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया। राहुल के जाने के कुछ देर बाद ही रहाणे भी एंडरसन की गेंद पर स्लिप में खड़े जो रूट को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: कभी माने जाते थे भारत के दूसरे विराट कोहली, अब 28 की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, जानें क्यों

इसके बाद ऋषभ पंत (37) और रविंद्र जडेजा (40) ने छठे विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन मार्क वुड की गेंद पर पंत अपना विकेट खो बैठे और भारत को छठा झटका लगा। पंत के जाने के कुछ देर बाद ही मोहम्मद शमी ने मोइन अली की गेंद पर आसान सा कैच देकर अपना विकेट खो दिया। इशांत शर्मा (8) ने जडेजा के साथ 24 रनों की साझेदारी की लेकिन एंडरसन ने ईशांत और बुमराह का विकेट लेकर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। जडेजा मार्क वुड की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+