
इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने जो रूट
अपनी इस पारी के दौरान इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट ने लॉर्डस के मैदान पर इतिहास रच दिया है और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। जो रूट ने यह कीर्तिमान अपनी पारी का 14वां रन बनाते ही हासिल किया और एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं।
लॉर्डस के मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का अंत होने तक जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 8934 रन बना लिये हैं और वो जल्द ही 9 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बन जायेंगे।

जो रूट ने तोड़ा ग्राहम कूच का रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 8714 रन के साथ 21वें पायदान पर थे, हालांकि पहली पारी में 64 रनों की पारी खेलने के बाद एबी डिविलियर्स (8765) को पीछे छोड़ दिया।
वहीं दूसरी पारी में 109 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए वीवीएस लक्ष्मण (8781), इंजमाम उल हक (8830) और जावेद मियांदाद (8832) को पीछे छोड़ने का काम किया। हालांकि अब नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट ने ग्राहम कूच (8900) को पीछे छोड़ने का काम किया है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम है जिन्होंने 12427 रन बनाये हैं। वहीं पर इस लिस्ट में एलेस स्टीवर्ट (8463 रन) और डेविड गॉवर (8231 रन) का नाम भी शुमार है।

भारत के खिलाफ सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट
जो रूट ने भारत के खिलाफ सबसे तेज 2 हजार रन बनाने के मामले में माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ दिया है और सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। जो रूट ने भारत के खिलाफ 2 हजार रनों का आंकड़ा पार करने के लिये 22 टेस्ट मैचों की 39 पारी ली जबकि माइकल क्लार्क ने 22 मैच की 40वीं पारी मे यह कीर्तिमान हासिल किया था। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने 29 टेस्ट मैच की 51 पारियों में 2555 रन बनाये थे। वहीं पर एलिस्टर कुक ने 30 मैचों की 54 पारियों में 2431 रन बनाये थे।
आपको बता दें कि जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 21 टेस्ट शतक और 50 अर्धशतक पूरे कर लिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications