For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल कर सिराज ने कराई वापसी, हैरान रह गये इंग्लिश बल्लेबाज

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter
Ind vs Eng 2nd Test: Mohammed Siraj has rocked England in the final session | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 364 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल का पहला दिन पूरी तरह से अपने नाम किया और सिर्फ 3 विकेट खोकर 276 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि मैच के दूसरे दिन के पहले दोनों सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहे। दूसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम के 4 विकेट हासिल कर विराट सेना को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोका तो वहीं पर लंच के बाद भारतीय टीम के 3 विकेट और चटकाकर पूरी टीम को 364 रन पर समेट दिया।

इसके बाद भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी और इंग्लैंड के लिये रॉरी बर्न्स और डॉमिनिक सिब्ले ने पारी का आगाज किया। भारतीय टीम चायकाल के ब्रेक से पहले इंग्लैंड की टीम का कम से कम एक विकेट गिराना चाहती थी हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों ने 14 ओवर के खेल में ऐसा होने नहीं दिया और संभलकर खेलते हुए 22 रन जोड़ दिये।

और पढ़ें: IND vs ENG: भारतीय टीम के लिये बोझ बन गये हैं अजिंक्य रहाणे, लॉर्डस में फेल होने पर फैन्स ने लगाई क्लास

इसके चलते इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का लगातार दूसरा सेशन अपने नाम कर लिया। वहीं पर जब चायकाल के बाद भारतीय टीम मैदान पर वापस आयी तो उसका मुख्य उद्देश्य पहला विकेट हासिल करने पर था। भारतीय टीम को मोहम्मद सिराज ने यह सफलता दिलाई और सिर्फ पहली सफलता नहीं बल्कि एक ही ओवर की लगातार दो गेंदों में 2 विकेट हासिल कर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई।

मोहम्मद सिराज ने पारी के 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर डॉमिनिक सिब्ले को एक बार फिर से लेग पर मारने को मजबूर किया और नतीजन सीरीज में दूसरी बार सिब्ले ने इस शॉट पर फील्डर को ढूंढ निकाला। शॉर्ट लेग पर खड़े केएल राहुल ने इस मौके को गंवाया नहीं और शानदार कैच पकड़कर इंग्लैंड की टीम को पहला झटका दिया। सिब्ले के आउट होने के बाद मैदान पर क्राउली की जगह टीम में शामिल किये गये हासिब हामिद उतरे।

और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर किया बड़ा खुलासा, दूर की लोगों की बड़ी गलतफहमी

हासिब हामिद इंग्लैंड के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस मैच के जरिये करीब 5 साल बाद वापसी कर रहे थे लेकिन उनके लिये यह वापसी बेहद खराब रही और वो इसे कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। मोहम्मद सिराज ने अपनी अगली ही गेंद पर हासिब हामिद को बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया और मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई।

टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है जब मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों में 2 विकेट हासिल किया है। गौरतलब है कि 28 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम 2 विकेट खोकर 62 रन बना चुकी है और भारतीय टीम दिन का खेल खत्म होने तक कम से कम 2 और विकेट लेना चाहेगी।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 21:43 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+