IND vs ENG: सिराज-शमी के दम पर भारत ने आखिरी सेशन में की वापसी, 245 रन पीछे इंग्लैंड

IND vs ENG
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा था। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 3 विकेट खोकर 276 रन बना लिये थे, इसके बाद फैन्स को पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम 400 से ज्यादा रन बनायेगी लेकिन मैच के दूसरे दिन इंग्लिश गेंदबाजों ने जबरदस्त तरीके से वापसी करायी और पूरी भारतीय टीम को 364 रन के स्कोर पर समेट दिया।

जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड की टीम के लिये सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किये और अपनी टीम को पूरी तरह से वापसी करायी। एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 31वीं बार 5 विकेट हॉल चटकाया और जो भारतीय टीम तेजी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी उसे सीमित स्कोर पर रोक दिया। वहीं पर मार्क वुड (2 विकेट) और ऑली रॉबिन्सन (2 विकेट) ने भी शानदार गेंदबाजी कर एंडरसन का अच्छा साथ दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: पंत के रोकने पर भी नहीं माने विराट कोहली, DRS को लेकर खराब किया अपना रिकॉर्ड

भारत के लिये केएल राहुल (129), रोहित शर्मा (83), विराट कोहली (42), रविंद्र जडेजा (40) और ऋषभ पंत (37) ने अहम पारियां खेली। इंग्लैंड की टीम ने पहले सेशन में 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर लंच के बाद 3 विकेट हासिल कर पहले दोनों सत्र को डोमिनेट किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी के बीच तीसरे सत्र में अच्छी वापसी करायी।

मोहम्मद सिराज ने तीसरे सेशन के पहले ही ओवर में लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल कर भारतीय टीम की वापसी करायी। मोहम्मद सिराज ने पहले डॉमिनिक सिब्ले को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर 5 साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हासिब हमीद को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: IND vs ENG: 2 गेंदों में 2 विकेट हासिल कर सिराज ने कराई वापसी, हैरान रह गये इंग्लिश बल्लेबाज

लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट खोने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (नाबाद 48) ने रॉरी बर्न्स (49) के साथ पारी को संभालने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये तेजी से 85 रनों की साझेदारी कर डाली। रॉरी बर्न्स ने इस दौरान 136 गेंदों का सामना कर 7 चौके लगाकर 49 रनों की पारी खेली। बर्न्स जब अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे थे तभी मोहम्मद शमी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।

वहीं पर कप्तान जो रूट ने 75 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली और दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भी भारत से पहली पारी के मुकाबले 245 रन पीछे हैं। मैच के दूसरे दिन के पहले दो सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम थे और तीसरा सेशन भी उन्ही के नाम हो रहा था लेकिन मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के दम पर भारतीय टीम ने तीसरा सेशन अपने नाम कर लिया।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 23:10 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+