For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs IRE: डेविड विली के पंजे में फंसी आयरलैंड, 6 विकेट से जीता इंग्लैंड

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पूरे 139 दिन बाद वनडे क्रिकेट की वापसी हुई है। इंग्लैंड की टीम साउथैम्पटन के मैदान पर 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरी है। जहां पर इंग्लैंड टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आयरलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिये बुलाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ज्यादा देर नहीं टिक सकी और इंग्लिश गेंदबाजी के सामने महज 172 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड ने इस स्कोर को खराब शुरुआत के बावजूद सैम बिलिंग्स (नाबाद 67) और इयोन मोर्गन (नाबाद 36) रनों की मदद से महज 27.5 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंंड की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैड के खिलाफ टीम सेलेक्शन से खुश नहीं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

इससे पहले वनडे सुपर लीग के तहत शुरु हो रही पहली सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने विश्व चैम्पियन की तरह शुरुआत की लेकिन आयरलैंड के लिये कर्टिस कैम्फर ने नाबाद 58 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला और सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड के लिये डेविड विली ने जबदस्त तरीके से गेंदबाजी की और 5 विकेट हासिल किये। विली की जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड की टीम ने महज 28 रन पर अपने 5 विकेट खो दिये थे लेकिन केविन ओ ब्रायन (22) और गैरथ डेनली (22) ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिये 51 रन जोड़े। वहीं 7वें विकेट के लिये बल्लेबाजी करने आये सिमी सिंह रन आउट हो गये।
एंडी मकबैरेन (40) ने कर्टिस कैम्फर (नाबाद 59) के साथ 8वें विकेट के लिये 66 रनों की साझेदारी की और कुल 172 रन बनाये।

आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड की टीम आज तक सिर्फ 1 बार ही आयरलैंड के हाथों हार का सामना किया है। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में साकिब महमूद और सैम बिलिंग्स को जगह दी है।

और पढ़ें: 'IPL के चलते जीता विश्व कप', इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पिछले 4 महीनों से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। यह दूसरा मौका है जब इतने दिन तक कोई वनडे मैच नहीं हुआ। साल 1991 में 143 दिनों के बाद वनडे मैच हुआ था। यह मैच कोरोना वायरस की वजह से खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Story first published: Friday, July 31, 2020, 17:36 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+