For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: इंग्लैड के खिलाफ टीम सेलेक्शन से खुश नहीं शोएब अख्तर, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 5 अगस्त से शुरु होने वाली टेस्ट सीरीज के लिये पीसीबी ने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, हालांकि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से घोषित की गई यह टीम कुछ खास पसंद नहीं आयी। पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। शोएब अख्तर ने घोषित की गई टीम पर अपनी नाराजगी जताते हुए कई सवाल उठाये हैं।

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान जब शोएब अख्तर से इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि वह टीम मैनेजमेंट और कप्तान की रणनीति को समझ पाने में नाकाम है, जिन्होंने 20 सदस्यीय टीम में गेंदबाजों को जमकर भरा है, ऐसे में वह इसको लेकर कुछ भी नहीं कर सकते।

और पढ़ें: ICC चेयरमैन के उम्मीदवार ने दिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कम करने का प्रस्ताव, कहा- ज्यादा हो लीग मैच

उन्होंने कहा, 'टीम में कौन शामिल होगा नहीं पता। 20 खिलाड़ियों की टीम में 22 तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। देखते हैं वह किसको शामिल करते हैं। खिलाड़ियों का चयन कप्तान और मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। मुझे बिलकुल अंदाजा नहीं है कि टीम मैनेजमेंट के दिमाग में क्या चल रहा है। पिच कैसी है और मैनेजमेंट क्या सोच रही है यह उसी समय पता चलेगा।'

शोएब अख्तर ने टीम चयन पर नाराजगी जताते हुए साफ किया कि अगर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंज के खिलाफ गलत टीम सेलेक्शन की वजह से हारती है तो फिर मैनेजमेंट और कप्तान पर सवाल उठना तय है।

उन्होंने कहा, 'अगर गलत टीम सेलेक्शन के कारण आप मैच हारते हैं तो आप की आलोचना की जाएगी। अगर 40 खिलाड़ियों के चयन के बाद आप सही टीम नहीं चुन पाए तो क्या ही होगा।'

और पढ़ें: 'IPL के चलते जीता विश्व कप', इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा खुलासा

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम का ऐलान करते हुए उन 14 खिलाड़ियों को ही बरकरार किया है जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने में मदद की थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट के बाद हम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे जिसके लिए हमारी 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।'

Story first published: Friday, July 31, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+