ENG vs NZ: लॉर्डस के मैदान पर दोहरा 70 साल पुराना इतिहास, बर्न्स के शतक से हुआ अजीब इत्तेफाक
नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। कीवी टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के दोहरे शतक के दम पर 378 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम महज 275 रन ही बना सकी। लॉर्ड्स के इस ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कई रिकॉर्ड बनते हुए देखे गए हालांकि चौथे दिन जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने अपना शतक पूरा किया तो 70 साल पुराना एक अजीब संयोग दोबारा देखने को मिला।
बर्न्स ने अपनी इस पारी में 132 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसकी मदद से इंग्लैंड की टीम 275 के स्कोर तक पहुंच सकी। इस शतक के साथ ही लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिक्रेट इतिहास का 70 साल पुराना रिकॉर्ड बराबर हो गया। क्रिकेट इतिहास में 70 साल बाद ऐसा नजारा देखने को मिला जहां पर दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेली और दसवें विकेट के रूप में वापस पवेलियन लौटे। बर्न्स से पहले कॉन्वे ने पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करते हुए 200 रनों की पारी खेली और 10वें विकेट के रूप में वापस पवेलियन लौटे थे।
और पढ़ें: T20 विश्व कप के लिये संन्यास से वापस लौट सकते हैं मोहम्मद आमिर, पीसीबी के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
गौरतलब है कि क्रिकेट के इतिहास में यह कारनामा साल 1951 में पहली बार देखने को मिला था जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे मैच में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज आर्थर मॉरिस ने शतक लगाया था और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए थे तो वहीं पर जवाब में इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज लेन हटन ने 156 रनों की पारी खेली थी और नॉट आउट होकर वापस पवेलियन लौटे थे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 274 रनों से विजयी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच में तीसरा दिन बारिश की वजह से पूरी तरह भूल गया था। इस दौरान एक भी ओवर की गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं हो सकी थी। वहीं चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो कीवी टीम के लिए टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
और पढ़ें: ENG vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, तोड़ा 39 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
नतीजन इंग्लैंड की पूरी टीम 275 रनों पर ऑल आउट हो गई और कीवी टीम ने पहली पारी में 103 रनों की बढ़त हासिल कर ली। आपको बता दें कि चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड की टीम ने 62 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिया थे, जिसके चलते कीवी टीम की बढ़त 165 रन पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications