नई दिल्ली। ICC की ओर से पहली बार आयोजित की जाने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथेंप्टन के मैदान पर 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाना है। इस फाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी। जहां एक और भारतीय टीम इस फाइनल मैच से पहले क्वारेंटिन में अपना वक्त गुजार रही है वहीं दूसरी ओर कीवी टीम लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे इस टेस्ट मैच के 4 दिन पूरे हो चुके हैं और कीवी टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं इस दौरान कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 165 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
उल्लेखनीय है कि कीवी टीम ने पहली पारी में डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के दम पर 378 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स की 132 रनों की पारी के दम पर 275 रन ही बना सकी। पहली पारी में 200 रनों का स्कोर खड़ा करने वाले कॉन्वे ने दूसरी पारी में सिर्फ 23 रन ही बनाए।
और पढ़ें: T20 विश्व कप के लिये संन्यास से वापस लौट सकते हैं मोहम्मद आमिर, पीसीबी के सीईओ ने दिया बड़ा बयान
कॉन्वे को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन ने बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। भले ही दूसरी पारी में कॉन्वे के बल्ले से ज्यादा रन ना निकले हो लेकिन अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 39 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।
कॉन्वे अब विश्व क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए चौथे दिन केप्लर वेसल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केपलर वेसल्स ने 1982 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 208 रन बनाने का काम किया था जो कि विश्व क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी था, हालांकि चौथे दिन जब कॉन्वे ने 23 रनों की पारी खेली तो उनका डेब्यू करते हुए कुल रनों का स्कोर 223 पहुंच गया और वह विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवे पायदान पर पहुंच गए हैं।
और पढ़ें: ENG vs NZ: टिम साउथी ने लगाया विकेटों का छक्का, 275 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड
केप्लर वेसल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 162 और दूसरी पारी में 46 रनों की पारी खेली थी। उल्लेखनीय है कि डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के लॉरेंस रो का नाम है जिन्होंने 1972 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में 314 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके साथ ही कॉन्वे न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मैथ्यू सिनक्लेयर सिनक्लेयर को पीछे छोड़ने का काम किया जिन्होंने डेब्यू मैच में 214 रन बनाए थे।