For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: पहले सेमीफाइनल में छाये मोइन अली-डेविड मलान, कीवी टीम के पंजे से निकाला बाहर

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अबुधाबी के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में कीवी टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन पारी का आखिरी सेशन इंग्लिश बल्लेबाजों के नाम रहा जिनके दम पर इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड की टीम इस स्कोर को हासिल कर लेती है तो रनों का पीछा करते हुए वह इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन जायेगी।

अबुधाबी के मैदान पर सफलता पूर्व चेज किये गये टारगेट की बात करें तो वो नामिबिया के नाम है जिसने इसी साल नीदरलैंडस के खिलाफ 165 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं हॉन्गकॉन्ग की टीम ने साल 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 163 रनों का चेज किया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल चेज करते हुए 158 रन बनाये थे तो वहीं पर आयरलैंड की टीम ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 2019 में 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

और पढ़ें: IND vs NZ: 5 खिलाड़ी जिन्हें मिलनी चाहिये थी भारतीय टीम में जगह, लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड की टीम के लिये इस मैच में जेसन रॉय चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं जिसके चलते जोस बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो ने पारी का आगाज किया और पहले 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 37 रन जोड़ लिये। टी20 विश्वकप में अब तक दमदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की टीम एक बार फिर बड़ी शुरुआत की ओर दिख रही थी कि तभी एडम मिल्ने ने बेयरस्टो को कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।

वहीं पावरप्ले के बाद ईश सोढ़ी ने अपनी टीम की वापसी कराते हुए जोस बटलर (29) को एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेज दिया। महज 53 रन पर 2 विकेट खो देने के बाद इंग्लैंड की टीम को डेविड मलान (41) और मोइन अली (51) ने संभाला और तीसरे विकेट के लिये 63 रनों की साझेदारी कर डाली। मलान ने इस दौरान 30 गेंदों का सामना कर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रनों की पारी खेली। साउथी ने मलान को कैच कराकर अर्धशतक लगाने से रोका।

और पढ़ें: 'सिर्फ IPL का खिताब जीतने से तय नहीं होती अंतर्राष्ट्रीय सफलता', कप्तान बनते ही रोहित को गावस्कर ने किया वॉर्न

मलान के आउट हो जाने के बाद मोइन अली ने डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने का जिम्मा लिया और 37 गेंदों का सामना कर 3 चौके एवं 2 छक्के लगाकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल डाली। मोइन अली की इस पारी के चलते इंग्लैंड की टीम जो 150 रन तक पहुंचती नजर आ रही थी वह 166 के स्कोर तक पहुंच गई और कीवी टीम को जीत के लिये एक चुनौती भरा स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Wednesday, November 10, 2021, 21:59 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+