WTC फाइनल में कौन बनेगा विजेता, इरफान पठान ने बताया किस टीम के पास ज्यादा मौका

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच की उलटी गिनती जारी है। 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से खिताब के लिये होगा। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का दुनिया भर के फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां भारतीय टीम ने 3 दिन का क्वारंटीन खत्म कर सोमवार से अभ्यास शुरू कर दिया है तो वहीं पर कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया है। अब न्यूजीलैंड की टीम एजबास्टन के मैदान पर गुरुवार से दूसरे टेस्ट मैच में खेलती नजर आयेगी।

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता को लेकर बड़ा बयान दिया है और कीवी टीम को फाइनल में विजेता के रूप में अपना फेवरिट बताया है। इरफान पठान का मानना है कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है और न्यूजीलैंड प्रमुख रूप से जीत के दावेदार के रूप में उतरेगी।

और पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट की कप्तानी से दुखी हुए शेन वॉर्न, एप्रोच को लेकर जमकर लताड़ा

इरफान पठान ने टेस्ट चैम्पियनशिप के प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के शो पर बात करते हुए कहा,'फाइनल मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहने वाला है। अगर नंबर्स की बात करें तो 55 प्रतिशत मैच यह मैच कीवी टीम के पक्ष में होगा जबकि 45 प्रतिशत मैच भारत के।'

इतना ही नहीं विदेशी सरजमीं पर लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लेकर इरफान पठान का मानना है कि वो इस फाइनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनायेंगे बल्कि ट्रेंट बोल्ट सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बनेंगे। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी फाइनल मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी बताया था।

और पढ़ें: सामने आया IPL 2021 के बचे हुए मैचों का शेड्यूल, जानें कब खेला जायेगा फाइनल

उन्होंने कहा, 'फाइनल मैच में भारतीय टीम को नजरअंदाज करना गलत होगा लेकिन मेरा मानना है कि मैच का पलड़ा 55 प्रतिशत कीवी टीम के और 45 प्रतिशत भारतीय टीम के हक में रहने वाला है। भले ही न्यूजीलैंड की टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर काबिज है लेकिन इंग्लैंड की परिस्थितियां उनके घर से मेल खाती हैं और वो इन परिस्थितियों में हमसे बेहतर खेलते हैं।'

Story first published: Monday, June 7, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+