
जानें क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण
साउथ अफ्रीका की टीम फिलहाल 6 अंक और +0.742 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। ऐसे में शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल कर लेती है तो वो भी 8 अंकों पर पहुंच जायेगी और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये नेट रन रेट खेल में आ जायेगा। टॉस से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को नेट रन रेट बेहतर करने के लिये 12.3 ओवर्स में रनों का पीछा करना या फिर 60 रनों से जीत की दरकार थी, हालांकि जब टॉस हुआ तो इयोन मोर्गन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और समीकरण पूरी तरह रनों के अंतर से मिलने वाली जीत पर रोक दिया।
साउथ अफ्रीका की टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 58 रनों से जीत की दरकार होगी, अगर वो 58 रनों से जीत हासिल कर लेती है तो ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ कर इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जायेगी। वहीं पर टेंबा बावुमा की टीम अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 103 रनों से जीत हासिल करती है तो इंग्लैंड की टीम बाहर हो जायेगी और ऑस्ट्रेलिया के साथ साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के लिये क्वालिफाई कर जायेगी।

टिमिल मिल्स हुए टूर्नामेंट से बाहर
इंग्लैंड की टीम ने इस अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और टेंबा बावुमा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया है। जहां साउथ अफ्रीका की टीम बिना किसी बदलाव के मैच खेलने उतरी है तो वहीं पर इंग्लैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। इंग्लैंड के लिये पिछले मैच में चोटिल होने वाले टिमिल मिल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं और इयोन मोर्गन ने उनकी जगह मार्क वुड को टीम में शामिल किया है। जो कि इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलने उतर रहे हैं।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (डब्ल्यू), डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन (सी), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (सी), एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी


Click it and Unblock the Notifications