For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs SL: आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बटलर ने ठोंका शतक, खास लिस्ट में हुए शामिल

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के 29वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें एक दूसरे से भिड़ रही हैं, जहां पर इंग्लैंड की टीम जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने की ओर देख रही है, तो वहीं पर श्रीलंका की टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिये हर हाल में जीत की दरकार है। इसी लक्ष्य का ध्यान रखते हुए श्रीलंका की टीम ने शारजाह के मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शानदार शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पहले 13 ओवर में सिर्फ 63 रन ही बनाने दिया। हालांकि इंग्लैंंड के लिये विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर एक बार फिर से संकट मोचक बनकर उतरे और नाबाद 101 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 163 पर पहुंचा दिया।

जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में 67 गेंदों का सामना किया और 6 चौके एवं 6 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही बटलर टी20 विश्वकप 2021 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं, जबकि इंग्लैंड के लिये टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये हैं। जोस बटलर से पहले टी20 विश्वकप में शतक लगाने का कारनामा एलेक्स हेल्स ने किया है जिन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेले गये मैच में नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी।

और पढ़ें: IND vs NZ: 'अफगानिस्तान से भी हारेगा भारत', हार के बाद विराट सेना पर भड़के शोएब अख्तर

इसके साथ ही जोस बटलर टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बन गये हैं। जोस बटलर से पहले टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है जिन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गये मैच में 117 रनों की पारी खेली थी। वहीं 2010 में भारत के सुरेश रैना (101) और महेला जयवर्धने (100) इस लिस्ट में शुमार हुए। 2012 में ब्रैंडन मैक्कलम (123) ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक ठोंका था, तो वहीं पर 2014 में एलेक्स हेल्स (116) और पाकिस्तान के अहमद शहजाद (111) ने शतक लगाया।

टी20 विश्वकप 2016 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने ओमान के खिलाफ नाबाद 103 रनों की पारी खेली तो वहीं पर वेस्टइंडीज के लिये क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। शारजाह के मैदान पर खेले गये इस मैच में श्रीलंका की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में सिर्फ 36 रन देकर 3 विकेट चटका दिये थे। हालांकि इसके बाद कप्तान इयोन मोर्गन (40) ने जोस बटलर (101) के साथ चौथे विकेट के लिये 112 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: T20 WC में भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ी नहीं BCCI जिम्मेदार, लगातार कर रहा बड़ी गलती

चमीरा के खिलाफ आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर ने छक्का लगाकर अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर का अपना पहला शतक पूरा किया। गौरतलब है कि जोस बटलर ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए भी शतक ठोंका था। श्रीलंका के लिये वनिंदु हसरंगा ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

Story first published: Monday, November 1, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+